विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2023

'4, 1, 6, 6, 1, 4', एक ओवर में ही पटरी से उतरी 'जम्मू-एक्सप्रेस', उमरान मलिक की हालत देख चौंके रवि शास्त्री, ऐसा कहकर लगाई फटकार

Umran Malik IPL 2023: आईपीएल 2022 में उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी तेज गति और सही लाइन लेंथ के साथ 22 विकेट हासिल किए थे. उमरान को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है लेकिन दुर्भाग्य से इस आईपीएल में उमरान अबतक 7 मैच में केवल 5 विकेट ही ले पाए थे. उमरान की रफ्तार में वो जादू नहीं दिख रहा है, जैसा पहले दिखाई देता था.

'4, 1, 6, 6, 1, 4', एक ओवर में ही पटरी से उतरी 'जम्मू-एक्सप्रेस', उमरान मलिक की  हालत देख चौंके रवि शास्त्री, ऐसा कहकर लगाई फटकार
उमरान मलिक का आईपीएल में खराब परफॉर्मेंस

Umran Malik IPL 2023: आईपीएल 2022 में उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपनी तेज गति और सही लाइन लेंथ के साथ 22 विकेट हासिल किए थे. उमरान को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है लेकिन दुर्भाग्य से इस आईपीएल में उमरान अबतक 7 मैच में केवल 5 विकेट ही ले पाए थे. उमरान की रफ्तार में वो जादू नहीं दिख रहा है, जैसा पहले दिखाई देता था. भले ही उमरान 149kmph-150kmph की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन लेंथ सही नहीं डालने के कारण उनके खिलाफ बल्लेबाज आसानी के साथ रन बना रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही हुआ, जब उनसे गेंदबाजी कराई गई तो उन्होंने अपने 1 ओवर में 22 रन दे दिए. उस ओवर में उमरान ने बिल्कुल की खराब गेंदबाजी की, उमरान के ऐसे परफॉर्मेंस को देखकर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने रिएक्ट किया और जोरदार फटकार भी लगाई है. 

शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा, उमरान ने बिल्कुल खराब गेंदबाजी की, उन्होंने बल्लेबाजों के पाले में जाकर गेंदबाजी की जिससे बैटर आसानी के साथ शॉट खेल रहे हैं. उनकी  पहली चार गेंदों पर 17 रन बने, और सभी गेंद एक ही तरह की लेंथ पर थी. उमरान को क्रॉस सीम के साथ गेंदबाजी की कोशिश करनी चाहिए थी.. ऐसी परिस्थिति में जब आपको पता ना हो कि क्या करना है और उतना कॉन्फिडेंस ना हो तो फिर क्रॉस सीम फुल स्टंप पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी. '

पूर्व कोच शास्त्री ने ये भी कहा कि, जिस समय उमरान को 17 रन पहली 4 गेंदों पर पड़े को अनुभवी भुवनेश्वर को उसके पास आना चाहिए था और उन्हें सही दिशा दिखानी थी. उसे उस समय भुवी की जरूरत थी.'  बता दें उमरान के खिलाफ मिशेल मार्श औऱ फिलिप सॉल्ट ने जमकर धुनाई की और उनके 6 गेंदों पर 4, 1, 6, 6, 1, 4 रन बटोर पर कुल 22 रन ले लिए.

वहीं, केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, 'मैं गेंदबाज नहीं हूं लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैंने ब्रॉड और एंडरसन को देख चुका हूं हैं कि वो क्या करते हैं.  वो हमेशा सोचते रहते थे कि विरोधी बल्लेबाज क्या कर रहा है.  वो हमेशा सीखने का प्रयास करते थे. उसे समझना चाहिए था कि मिच मार्श ने बड़ी सफलता के साथ क्या किया है. उमरान मलिक यहां जो कर रहे हैं वह अच्छा नहीं है.. गति कम करो. यह पूरी तरह से गलत था.. हर एक डिलीवरी रफ्तार के साथ थी. मिच मार्श ने अपने विकेट कैसे लिए',  सभी धीमी गेंदें और लेग कटर पर लिए. यह समझना वाकई मुश्किल नहीं होना चाहिए था.'

--- ये भी पढ़ें ---

* "विश्व कप साल आ गया, "थ्री-डी" प्लेयर छा गया", विजय शंकर की मैच जिताऊ पारी के बाद फैंस के मजेदार कमेंट
* Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ लाइव मैच में पाकिस्तान ने कर दिया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही किरकिरी

*****

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com