मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की विश्व क्रिकेट समिति ने कुछ सिफारिशें कि हैं जिसमें कम से कम तीन मैच की टेस्ट सीरीज कराना और द्विपक्षीय सीरीज में मेहमान टीम का खर्च घरेलू टीम द्वारा वहन किया जाना शामिल है. खेल के नियमों के संरक्षक एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति की पिछले हफ्ते एसए20 के मौके पर केप टाउन में बैठक हुई. समिति द्वारा जारी बयान में उसने आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का निर्णायक मैच नहीं होने पर अफसोस जताया. दिसंबर में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच भी दो मैच की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली सीरीज ड्रा रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समिति ने कहा,"आजकल खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट क्रिकेट और खेल के पारंपरिक प्रारूप को बनाए रखने के महत्व के समर्थन में डब्ल्यूसीसी ने सिफारिश की है कि पुरुषों की टेस्ट सीरीज में 2028 (अगले चक्र) से अगले आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम में कम से कम तीन मैच की श्रृंखला खेली जायें."
डब्ल्यूसीसी ने आईसीसी सदस्य देशों के बीच असमानता पर भी बात की और खेल को ऐसे क्षेत्रों में ले जाने की बात की जहां यह नहीं खेला जाता. इसमें कहा गया,"यह खेल भारत के प्रति कृतज्ञता का ऋणी है क्योंकि क्रिकेट के प्रति जुनून से वैश्विक खेल में धन आता है." इसके अनुसार,"लेकिन भारत पर यह निर्भरता के बावजूद खेल को अपने वैश्विक विकास को सुनिश्चित करने के लिए नये बाजारों की पहचान करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे समय में मौजूदा चक्र से आगे मीडिया अधिकारों की कोई गारंटी नहीं है."
हाल में वेस्टइंडीज क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दावा किया था कि उनकी टीम का यात्रा खर्च बोर्ड के बजट का एक हिस्सा है. मौजूदा स्थिति में घरेलू टीम को श्रृंखला से सभी मीडिया अधिकार से मिलने वाला राजस्व रखने का अधिकार है लेकिन डब्ल्यूसीसी चाहता है कि इसकी समीक्षा की जाये.
बयान में कहा गया,"डब्ल्यूसीसी को पता है कि खेल की वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी असंतुलित है जो दौरा करने वाली टीम के लिए नुकसानदायक है क्योंकि उसे ही अपनी यात्रा के खर्च का वहन करना होता है जबकि श्रृंखला के पूरे राजस्व पर अधिकार मेजबान देश का होता है." इसमें कहा गया,"समिति इस मॉडल पर पुनर्विचार करने का फैसला करती है जिसमें भविष्य के सभी द्विपक्षीय क्रिकेट के लिए दौरा करने वाली टीम का खर्चा घरेलू संस्थाओं द्वारा उठाने जाने का विश्लेषण किया जाना चाहिए."
समिति भविष्य दौरा कार्यक्रम चक्र में मुकाबलों का समान वितरण भी चाहती है. डब्ल्यूसीसी के अध्यक्ष श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जबकि अन्य सदस्यों में क्लेयर कोनोर, कुमार धर्मसेना, सौरव गांगुली, झूलन गोस्वामी, हीथर नाइट, जस्टिन लैंगर, इयोन मोर्गन, रमीज राजा, रिकी स्केरिट और ग्रीम स्मिथ शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर ने बनाया 'स्पेशल' रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट भी चौंका, क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
यह भी पढ़ें: "मिलने तो आज तक नहीं दिया..." मोहम्मद शमी ने बेटी ने नहीं मिल पाने को लेकर बयां किया अपना दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं