भारत अंडर 19 टीम ने एशिया कप में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया. भारत को 129 रन का टारगेट मिला था जिसे भारत ने बिना विकेट खोए 19 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की ओर से सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंद पर 53 रन की पारी खेली. इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर में 128 रन ही बनाए. भारत की ओर से इशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए तो वहीं यशवीर गौड़ 2 विकेट लेने में सफल रहे. नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली. (SCORECARD)
सहवाग के बेट के धमाका, 34 गेंद पर अर्धशतक, नाबद 70 रनों की पारी
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ओपनिंग करने उतरे थे. आर्यवीर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स को अपने पिता की याद दिला रहे हैं. आर्यवीर ने केवल 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.आर्यवीर ने अपनी पारी में अबतक 7 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. दूसरी ओर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी भी धमाका करने में सफल रहे. लक्ष्य रायचंदानी भी अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहे. दोनों ने मिलकर केवल 19.1 ओवर में 129 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी. सहवाग ने 134.62 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए तो वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 84 के स्ट्राइक के साथ रन बनाकर भारत को आसान जीत दिला दी.
Which IPL team could pick Aaryavir Sehwag at the upcoming auction? 🤔 https://t.co/eSNITB3LMs
— ONE7 (@17pixles) November 6, 2026
भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन :
- आर्यवीर सहवाग – 70*(52)
- लक्ष्य राजेश – 53*(63)
- अर्जुन राजपूत – 3/8
- ईशान सूद – 3/18
भारतीय प्लेइंग -11
- आर्यवीर सहवाग,
- अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर),
- अर्जुन राजपूत,
- ईशान सूद,
- काव्या पटेल,
- लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान)
- मनाल चौहान,
- मोहित उलवा,
- यशवीर गौड़,
- वीके विनीत,
- यशबर्धन चौहान
नेपाल प्लेइंग-11
- आशीष लुहार (विकेटकीपर)
- अभय यादव,
- बिपिन शर्मा (कप्तान)
- दर्श सोनार
- नीरज कुमार यादव
- निश्चल छेत्री
- नितेश पटेल
- प्रसिद्ध जाइशी
- सचिन भट्ट
- सुशील रावल
- सूर्यांशु कोइराला
भारत U19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, इशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शाविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा, मनल चौहान, आर्यन सवसानी़
नेपाल U19 टीम: बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, सुभम खनाल, नितेश पटेल
यह भी पढ़ें | एंडरसन नंबर-1,अकरम से आगे मैक्ग्राथ, भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 विदेशी तेज गेंदबाज
यह भी पढ़ें | रोहित -गिल ओपनर, सिराज IN आकिब नबी OUT, दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग- 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं