Patna Encounter: एनकाउंटर के बाद सड़क पर उतरी भीड़, पटना में पथराव!

  • 11:56
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

पटना में एक एनकाउंटर के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. मारे गए लोगों के परिजन पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगा रहे हैं. इस दौरान परिजनों की पुलिस से भिड़त भी हो गई. इस दौरान नाराज परिजनों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद पूरे अस्‍पताल परिसर को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की बदमाशों के साथ 20 मिनट तक मुठभेड़ चली. राजेश शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव पर पैक्स अध्यक्ष की हत्या का आरोप था. दोनों तरफ से करीब 30 राउंड फायरिंग हुई और उसके बाद इस एनकाउंटर में इन बदमाशों को ढेर किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद किए. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, तीनों कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे.