विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच का 2 सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, जिसने कर दिया पाकिस्तान का काम तमाम

Turning Point of India vs Pakistan Match; T20 World Cup 2026: भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मुकाबले में बात करें उस लम्हें की जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल गया तो और पाकिस्तान का काम तमाम हो गया.

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच का 2 सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, जिसने कर दिया पाकिस्तान का काम तमाम
Turning Point of India vs Pakistan Match; T20 World Cup 2026:

Turning Point of India vs Pakistan Match; T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 18 ओवरों में मात्र 114 रनों पर समेट दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति ने पाकिस्तान के खिलाफ महाजाल बुन दिया और पाकिस्तान के 18 ओवर की स्पिन गेंदबाजी वाले फैसले से उलट चल सूर्या ने अपनी प्लानिंग के अनुसार गेंदबाजी कराई और मैच भारत के पाले में रहा.

 इस मुकाबले में बात करें उस लम्हें की जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल गया तो और पाकिस्तान का काम तमाम हो गया तो चलिए आपको बताते हैं मैच का टर्निंग पॉइंट जहां से भारत ने जीत की नींव रखी. 

वो 2 टर्निंग प्वाइंट्स जिसने किया पाकिस्तान का काम तमाम

1. जसप्रीत बुमराह का शुरुआती कहर

मैच का पहला बड़ा टर्निंग प्वाइंट जसप्रीत बुमराह का वह स्पैल रहा, जिसने पाकिस्तानी खेमे में दहशत पैदा कर दी. बुमराह ने पारी की शुरुआत में ही अपनी घातक लाइन और लेंथ से पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने महज 5 गेंदों के अंतराल में 2 बड़े विकेट चटकाकर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. इन शुरुआती झटकों की वजह से पाकिस्तान का रन-चेज कभी पटरी पर लौट ही नहीं सका.

2. वरुण चक्रवर्ती के 16वें ओवर का रोमांच

दूसरा और सबसे निर्णायक टर्निंग प्वाइंट वरुण चक्रवर्ती ने पैदा किया. पाकिस्तान के पारी के 16वें ओवर में मिस्ट्री स्पिनर वरुण ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण ने फहीम अशरफ को गच्चा देते हुए पवेलियन की राह दिखाई. उसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने अबरार अहमद को आउट कर भारत के लिए जीत की राह आसान कर दी.

हैट्रिक का बना था मौका

वरुण के पास हैट्रिक का मौका था और 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने उस्मान तारिक के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर के नकारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिव्यू (DRS) भी लिया. पूरा स्टेडियम सांसें थामे खड़ा था, लेकिन रिव्यू में गेंद विकेटों को मिस कर रही थी, जिसके चलते वरुण हैट्रिक से चूक गए. हालांकि, इन दो झटकों ने पाकिस्तान की हार पर मुहर लगा दी थी.

ईशान किशन का धमाका और बदली पॉइंट्स टेबल का तस्वीर

इससे पहले, भारत ने ईशान किशन की 40 गेंदों में 77 रनों (10 चौके, 3 छक्के) की विस्फोटक पारी की बदौलत 175 रन बनाए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 रनों की उपयोगी पारी खेली.

पाकिस्तान के लिए अब 'करो या मरो' की स्थिति

इस हार के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर खिसक गया है. अब पाकिस्तान को सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए 18 फरवरी को नामीबिया को हर हाल में हराना होगा. वहीं, अजेय भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलकर सुपर-8 के लिए ताल ठोकेगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com