भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. भारत के 7 विकेट गिर चुके हैं और अभी भी उसे जीत के लिए 50 रन बनाने हैं. इसी बीच बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने भारत के 5 विकेट चटकाकर मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया है. उन्होंने भारत खिलाफ 5 विकेट चटकाकर 9वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल पूरा किया है. यहां से भारतीय टीम बैकफुट पर नज़र आ रही है. भारत के बल्लेबाज़ों को तू चल मैं आया की तरज पर पैवेलियन भेजकर मैच को पूरी तरह से पलट दिया है.
इसके अलावा टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले वे बांग्लादेश के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले तीन गेंदबाज़ों ने ये कारनामा किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. ढाका में नैमुर रहमान (2000)
2. चटोग्राम में शहादत हुसैन (2010)
3. चटोग्राम में शाकिब अल हसन (2010)
4. मीरपुर में मेहदी हसन (2022)*
इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम शनिवार को मीरपुर में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल (PAK vs IND 2nd Test) खत्म होने तक मुश्किल स्थिति में था. कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) और युवा मेहदी हसन मिराज (Mehdi Hasan Miraz) की अगुआई में बांग्लादेश के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए 145 रनों के लक्ष्य को मुश्किल बनाया और पैनिक बटन दबाने पर मजबूर कर दिया. मेहमान टीम ने शनिवार को दूसरे टेस्ट में 4 विकेट पर 45 रन बनाकर तीसरे दिन का खेल समाप्त किया.
केएल राहुल (2) के लिए एक कप्तान के साथ-साथ बल्लेबाज के रूप में ये एक भयानक मैच था और इस खेल को जल्दी भूलना चाहेंगे. चेतेश्वर पुजारा (6) अपनी उत्सुकता के कारण टर्न हो रही गेंदों को दिशा देने में काम रहे और विकेट गंवा बैठे. शुभमन गिल (7) के लिए तीसरा दिन दौरे पर सबसे खराब रहा जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी.
शाकिब अल हस (6 ओवर में 1/21) की डिलीवरी राहुल को पवेलियन भेजा, जो उनके बल्ले के बाहरी किनारे से चूमते हुए कीपर के दस्तानों में चली गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं