Towhid Hridoy Triple Century vs Sa A: विदेशी पिच पर बांग्लादेश ए की टीम के कप्तान तौहीद हिरदॉय (Towhid Hridoy Triple Century) बल्ला लेकर ऐसी दीवार बनकर खड़े हुए जिसे साउथ अफ्रीका ए के गेंदबाज चार दिन तक नहीं तोड़ सके. सेनवेस पार्क, पॉटचेफस्ट्रूम में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के चौथे दिन हिरदॉय ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेलते हुए तिहरा शतक जड़ दिया. 450 गेंदों में 300 रन पूरे कर उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड बुक नहीं बदली, बल्कि बांग्लादेशी क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया.
300 UP!!!
— Bhubesi🦁👑 (@MpenduloTweets) September 2, 2026
What an immense innings from Towhid Hridoy!!
1st Bangladeshi to smash 300 vs an SA side!
And it was FLAWLESS!!@BCBtigers @ProteasMenCSA https://t.co/hCQuakXI7H pic.twitter.com/kihlsHtzhG
Three hundred and fifty reasons to celebrate. 🇧🇩🔥
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 2, 2026
350 & history made. 🏏 A triple-century celebration to remember for Tawhid Hridoy. #Bangladesh #BangladeshA #Cricket pic.twitter.com/RlKSDHu5Df
तौहीद यहीं नहीं रुके. कप्तान ने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए नाबाद 350 रन ठोक डाले. उनकी इस मैराथन पारी में 27 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि 400 रनों के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने का मौका होने के बावजूद उन्होंने टीम हित को प्राथमिकता देते हुए पारी घोषित कर दी.
इस धमाकेदार इनिंग्स के साथ तौहीद हिरदॉय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले रकीबुल हसन (313) और तमीम इकबाल (334) यह कारनामा कर चुके थे. हालांकि, हिरदॉय ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो उनसे पहले कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज नहीं बना पाया था. वह विदेशी धरती पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं.
इतना ही नहीं, उनकी 350 रनों की नाबाद पारी अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई है. दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेली गई यह ऐतिहासिक पारी आने वाले वर्षों तक बांग्लादेश क्रिकेट के महान कारनामों में गिनी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं