Top 5 most expensive IPL trades of all-time: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत की वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो रही है. दिल्ली कैपिटल्स के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड (बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली)' में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं. एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी में उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी. बता दें कि पंत और कुलदीप का ट्रेडिंग होना IPL इतिहास में सबसे बड़ा ट्रेड बन बन गया है.
ऋषभ पंत-कुलदीप यादव
लखनऊ के साथ एक सीज़न खेलने के बाद, पंत दिल्ली वापसी के लिए अपनी सैलरी में 12 करोड़ की भारी कटौती करने को तैयार हो गए. इसके बदले में, LSG ने अपने स्पिन अटैक को मज़बूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के घरेलू स्टार कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया.
DC → LSG प्लेयर स्वैप + : पंत 15 करोड़ (27 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट से) में गए. कुलदीप अपने पुराने 13.25 करोड़ के सैलरी पर गए. दिल्ली ने इस लेन-देन को बराबर करने के लिए 13.75 करोड़ अतिरिक्त पैसे खर्च किए हैं.
संजू-सैमसन और रविंद्र जडेजा (CSK → RR प्लेयर स्वैप)
आईपीएल 2026 से पहले एक बड़े बदलाव के तहत, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया और बदले में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया.इस डील में जडेजा की फीस 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ कर दी गई. वहीं, सैमसन को उनकी मौजूदा 18 करोड़ की फीस पर ही ट्रेड किया गया. सैम करन की वैल्यू 2.4 करोड़ थी.
इस डील ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी क्योंकि जडेजा ने सीएसके के लिए 185 आईपीएल मैच खेले थे. दूसरी ओर, सैमसन ने रॉयल्स के लिए 149 आईपीएल मैच खेले. उन्होंने 2021 से 2024 तक टीम की कप्तानी भी की थी.
कैमरन ग्रीन, MI → RCB (2023)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस से ऑल-कैश ट्रांसफर के जरिए ग्रीन की 17.5 करोड़ की पूरी ऑक्शन सैलरी का भार उठाया. इस ट्रेड का इस्तेमाल मुंबई का बजट खाली करने के लिए किया गया था ताकि वे हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल कर सकें.
हार्दिक पांड्या, GT → MI (2023)
हार्दिक पंड्या ने कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटंस को विजेता बनाया था. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला किया और गुजरात को छोड़कर मुंबई इंडियंस में कप्तान के तौर पर वापसी की. इसके लिए उन्हें 15 करोड़ की फीस और एक गुप्त ट्रांसफर प्रीमियम मिला.
शार्दुल ठाकुर: शार्दुल ठाकुर को दिल्ली से केकेआर में गए. शार्दुल के लिए केकआर ने 10.75 करोड़ का नकद सौदा किया था.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं