Tilak Varma vs Jamie Overton Fight Video Viral; MI vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को उनके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों के भारी अंतर से हरा दिया. हालांकि, सीएसके की इस बड़ी जीत और संजू सैमसन के शानदार नाबाद शतक (101 रन) के बीच मैदान पर एक ऐसा पल आया जिसने मैच की गर्मी को और बढ़ा दिया. मुंबई की पारी के 10वें ओवर में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और चेन्नई के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब तिलक वर्मा ओवरटन के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आ रहे थे और उनके ओवर की शुरुआत में ही उन्होंने शानदार चौका जड़ा था.
A heated moment between Tilak Varma and Jamie Overton. pic.twitter.com/R1zBu5ixxc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2026
असली विवाद ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ, जब ओवरटन ने एक 'स्लोअर डिलीवरी' डाली. तिलक वर्मा ने इसे मिड-विकेट की दिशा में खेलकर दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने खतरा भांपते हुए रन लेने से साफ मना कर दिया. जैसे ही तिलक वापस लौटे, उनके और जेमी ओवरटन के बीच अचानक तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को हाथों से गुस्से में जानें का इशारा भी कर रहे थे.
तिलक ने 2 रन के लिए आवाज़ दी थी.
- जेमी : “आवाज देने के बाद तुम दो रन क्यों नहीं दौड़े?”
- तिलक : “क्या तुम्हें वहाँ फील्डर नहीं दिख रहा?”
- जेमी : “वह काफी पीछे था, तुम आसानी से दो रन दौड़ सकते थे!”
- तिलक : “वह आ रहा है… वह तो पहले ही आधे रास्ते पहुंच चुका था!”
- जेमी : “मुझसे बहस मत करो, बस जाओ और खेलो!”
- तिलक : “तुम यहां से जाओ!”
मैच की बात करें तो 208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम महज 104 रनों पर ढे़र हो गई. अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) के आगे तिलक वर्मा और सूर्या की कोशिशें भी नाकाम रहीं. तिलक और ओवरटन के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां फैंस इस 'हाई-वोल्टेज' मुकाबले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं