विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से CSK ने प्वॉइंट टेबल में मचाई खलबली, मुंबई बाहर होने के कगार पर, ऐसा है पूरा समीकरण

IPL 2026 Updated Points Table After CSK vs MI match: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के होम ग्राउंड पर 103 रनों से रौंद दिया है.

IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से CSK ने प्वॉइंट टेबल में मचाई खलबली, मुंबई बाहर होने के कगार पर, ऐसा है पूरा समीकरण
IPL 2026 Updated Points Table After CSK vs MI match:

IPL 2026 Updated Points Table After Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 103 Runs: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को उसके आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार थमाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने प्वॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है. चेन्नई जहां दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है तो पांच बार की चैंपियन मुंबई बाहर होने के कगार पर है. बता दें, संजू सैमसन के तूफानी शतक के दम पर चेन्नई ने पहले 20 ओवर में 207 रन बनाए थे. इसके बाद अकीला हुसैन की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने मुंबई के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया और टीम 103 रनों पर ढेर हो गई.

चेन्नई ने लगाई 2 स्थान की छलांग

मुंबई के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में 2 स्थान की छलांग लगाई है. चेन्नई अब 5वें स्थान पर है. उसके 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंक हैं. दिल्ली और गुजरात के भी 6-6 अंक हैं, लेकिन 6 गेंद रहते ही 103 रनों की धमाकेदार जीत के बाद चेन्नई का रन रेट काफी बेहतर हुआ और वो ऐसे में 5वें स्थान पर है. जबकि मुंबई इंडियंस 8वें स्थान पर है और उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई के 7 मैचों में 2 जीत और 5 हार के बाद 4 अंक हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब टॉप पर, कोलकाता सबसे नीचे

वहीं पंजाब किंग्स अंक तालिका में टॉप पर है. उसके 6 मैचों में 5 जीत के बाद 11 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.420 का है, जबकि दूसरे स्थान राजस्थान रॉयल्स है. राजस्थान के 7 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक हैं. जबकि बेंगलुरु 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे और हैदराबाद 7 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है. वहीं अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है. कोलकाता के 7 मैचों में 1 जीत है और उसके 3 अंक हैं. कोलकाता को 5 हार का सामना करना पड़ा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com