विज्ञापन

'यह फ्रेंचाइजी का घोर अपमान', इंग्लिश पूर्व कप्तानों ने हार्दिक की इस 'कथित हरकत' पर उठाया सवाल, फैंस के बीच चर्चा

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ मैचों में मुंबई के लिए नहीं खेले हैं. और इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सवालों के घेरे में ला खड़ा किया. सोशल मीडिया पर दिग्गजों का कुछ भी करना फैंस से बचना बहुत ही मुश्किल है

'यह फ्रेंचाइजी का घोर अपमान', इंग्लिश पूर्व कप्तानों ने हार्दिक की इस 'कथित हरकत' पर उठाया सवाल, फैंस के बीच चर्चा
मुंबई इंडिंयस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर खासी चर्चा है
source: social media

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कथित सोशल मीडिया गतिविधि ने आईपीएल 2026 से पांच बार की चैंपियन टीम प्ले-ऑफ राउंड से बाहर होने ने सवाल खड़ा कर दिया है. खबर सूत्रों के अनुसार ऐसी है कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था और फिर दोबारा फॉलो कर लिया. हालांकि इस कदम का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जहां फैंस हार्दिक पर अपनी नाराजगी जाहिर करने का आरोप लगा रहे हैं. 

हार्दिक चोट के कारण मुंबई इंडियंस के पिछले दो मैचों में नहीं खेले हैं और टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और एलिस्टर कुक ने ‘स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम विवाद पर प्रतिक्रिया दी. कुक और वॉन ने हार्दिक के 'इस ड्रामे' को फ्रेंचाइज़ी के प्रति सीधा घोर अपमान बताया. जब उनसे हार्दिक के एमआई को अनफॉलो करने की खबरों पर पूछा गया, तो कुक ने कहा,'आज की दुनिया में यह एक बड़ा अपमान है, है ना?' वहीं, वॉन ने जोड़ा, 'यह बहुत नीचा वार है.' जब कुक ने पूछा कि क्या हार्दिक की चोट असली थी, तो वॉन ने जवाब दिया, 'वह चोटिल थे, लेकिन वे आरसीबी से आखिरी गेंद पर हार गए. यह तो सीधे तौर पर अपमान है.'

वॉन ने हार्दिक के गुजरात टाइटंस से ट्रेड के बाद मुंबई वापसी पर भी बात की और कहा कि इस सीजन में टीम का प्रदर्शन प्रतिभा के हिसाब से आईपीएल इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक हो सकता है. वॉन ने कहा, 'वह गुजरात गए और ट्रॉफी जीती. मुंबई ने उन्हें वापस लिया, लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. मुझे लगता है कि इस टीम और खिलाड़ियों के समूह के साथ यह किसी भी टूर्नामेंट का सबसे खराब प्रदर्शन है. इतनी प्रतिभाशाली टीम का इससे खराब प्रदर्शन बताइए. उनके पास सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं.' इससे अलग इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड और फिल टफनेल ने भी इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक और टीम पर निशाना साधा.


यह भी पढ़ें:  हार्दिक पंड्या के हाथ से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी!, अगर ऐसा हुआ तो ये नाम होंगे रेस में सबसे आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Indian Premier League 2026, Michael Vaughan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com