विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

इस खिलाड़ी ने किया खुलासा, ग्राउंड पर विराट नहीं आज भी धोनी करते हैं कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों को सलाह देते सुनाई देते रहते हैं. टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि ग्राउंड पर अभी भी धोनी कप्तानी करते हैं और विराट कोहली उनसे सलाह भी लेते हैं.

इस खिलाड़ी ने किया खुलासा, ग्राउंड पर विराट नहीं आज भी धोनी करते हैं कप्तानी
NDTV.com ने टीम के युवा खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की.
  • युजवेंद्र चहल ने NDTV.COM से की एक्सक्लूजिव बातचीत.
  • युजवेंद्र चहल ने कहा, "धोनी भाई अब भी हमारे कप्तान हैं.
  • चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था शानदार परफॉर्म.
नई दिल्ली: भले ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे हैं, लेकिन उनके भीतर बसे कप्तान को बाहर निकालना मुमकिन नहीं है... कप्तानी की बागडोर विराट कोहली को सौंप दिए जाने के बाद यह दिलचस्प सच्चाई एक-दो बार नहीं, बार-बार सामने आती रही है, और महेंद्र सिंह धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों को सलाह देते सुनाई देते रहते हैं. NDTV.com ने टीम के युवा खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली के मैदान पर होने के बावजूद धोनी किस तरह कप्तानी की ज़िम्मेदारी अपने हाथ में ले लेते हैं, और किसी को पता भी नहीं चलता.
 
ms dhoni
 
युजवेंद्र चहल ने कहा, "धोनी भाई अब भी हमारे कप्तान हैं. कभी-कभी जब कोहली भाई मिड-ऑन या लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे होते हैं, तब हमें ऐसे शख्स की ज़रूरत होती है, जो हमें गाइड कर सके. हर बार कोहली के लिए यह मुमकिन नहीं होता कि वह आएं और हमें बताएं, क्या करना चाहिए... ऐसे में, धोनी भाई संभालते हैं."

लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ऐसे हालात में विराट कोहली को आराम से वहीं खड़े रहने का इशारा करते हैं, जहां वह फील्डिंग कर रहे हैं... चहल ने कहा, "धोनी ऐसे में कोहली को अपनी जगह पर ही रहने का इशारा करते हैं. वह कहते हैं - तू वहीं रह, मैं देख लूंगा."
 
ms dhoni virat kohli india vs england
 
27 वर्षीय युजवेंद्र चहल के मुताबिक, "दरअसल, इससे वक्त भी बचता है. धोनी के पास ढेर तजुर्बा है.. हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे साथ मैदान पर वह (धोनी) भी होते हैं." ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ के दौरान 36-वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी की टिप्स स्पिनरों के बहुत काम आई थीं, जब कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोयनिस को आउट किया था, और चहल ने ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड और पैट कमिन्स के विकेट चटकाए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Team India, Virat Kohli, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com