विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर !

Rinku Singh will look to cement his place: जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की युवा टीम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को आयोजित होगा, जिसके बाद 25 और 26 जुलाई को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर !
Rinku Singh, IND vs ZIM T20I: रिंकू सिंह पर रहेगी नजर

IND vs ZIM, T20: Rinku Singh: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को 3 मैच खेलने हैं .यह तीन मैच एक ऐसे खिलाड़ी के लिए अहम होने वाला है जिसे भविष्य़ का सुपरस्टार माना गया था लेकिन हाल के समय में टीम से अंदर-बाहर होने से उनका करियर दांव पर है. दरअसल, टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा नजर वैभव सूर्यवंशी पर तो रहेगी ही लेकिन रिंकू सिंह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर दांव पर होगा. इस सीरीज में रिंकू दुआ करेंगी कि उनका चनय प्लेइंग 11 में हो और अपने बल्ले से बेहतरीन पारी खेलकर दिखाएं. 

रिंकू सिंह अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से रिंकू सिंह टीम की पसंद से बाहर हो गए हैं. उसी दौरान उनके पिता का निधन हो गया, जिससे उन्हें निजी नुकसान उठाना पड़ा. इसके बाद उन्होंने IPL 2026 की शुरुआत अपनी पहली 5 पारियों में से तीन में 4, 1 और 6 रन बनाकर की,  इस दौरान, उन्हें 6 से 15 ओवर के बीच अलग-अलग समय पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.  स्पिन गेंदबाजों ने उन्हें बांधे रखा और अगर वे आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी नहीं करते थे, तो टीम के लिए कोई खास योगदान नहीं दे पाते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद फिर एक बड़ा बदलाव आया, केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू के 'ट्रिगर मूवमेंट' में किए गए एक तकनीकी बदलाव की ओर इशारा किया, जिसने उसकी किस्मत बदल दी.  उन्हें लगा कि पहले रिंकू लेग-साइड पर शॉट खेलने में सीमित थे, लेकिन स्टंप्स के पार जाने वाले ट्रिगर मूवमेंट ने उसे अलग-अलग जगहों पर रन बनाने में मदद की. खराब शुरुआत के बाद रिंकू ने जबरदस्त वापसी की और अपनी अगली 4 पारियों में बिना आउट हुए 207 रन बनाए.  इस दौरान रिंकू का 'फिनिशर' वाला अंदाज सामने आया,  KKR ने लड़खड़ाती शुरुआत से उबरकर प्लेऑफ में जगह बनाने की पुरजोर कोशिश की.

रिंकू सिंह के करियर का सबसे अहम सीरीज

अब, जब भारत ने डेथ-ओवर्स में अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए फिर से रिंकू पर भरोसा जताया है, तो रिंकू के लिए एक बार फिर 'फिनिशिंग किक' देने का मंच तैयार है, यह सीरीज उनके लिए करो या मरो वाला होगा. इस सीरीज में रिंकू को फिर से दिखाना होगा कि वह टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. .

Latest and Breaking News on NDTV

क्या रिंकू सिंह बन सकते हैं Team India के सबसे भरोसेमंद फिनिशर?

टी-20 इंटरनेशनल में रिंकू ने 665 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 155+ स्ट्राइक रेट और 182 T20 छक्के भी दर्ज हैं. उनके खाते में टी-20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक भी दर्ज है. रिंकू का टैलेंट उन्हें फिनिशर के तौर पर टीम का सबसे मजबूत खिलाड़ी बनाता है,  आईपीएल 2023 में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लागतार 5 छक्के लगाए थे जिसने यह साबित किया था कि वह भारत के सबसे बड़े फिनिशर बन सकते हैं. रिंकू के पास काबिलियत की कोई कमी नहीं लेकिन कुछ समय से उनका बल्ला इंटरनेशनल लेवल पर खामोश है.

 रिंकू सिंह के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि सिलेक्टर्स को यह भरोसा दिलाना भी है कि वह भारतीय T20 टीम के लिए सबसे अच्छे फिनिशर हैं. भारतीय क्रिकेट में लगातार नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और हर सीरीज के साथ कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है.ऐसे में, आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन बहुत अहम होगा. अगर रिंकू लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह एक बार फिर टीम इंडिया के पक्के सदस्य बन सकते हैं,  हालाँकि, प्रदर्शन में गिरावट उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. 

तिलक वर्मा Vs रिंकू सिंह/शिवम दुबे

रिंकू सिंह के लिए सबसे बड़ी टक्कर तिलक वर्मा को लेकर है, अगर भारत शिवम दुबे  और फिनिशर रिंकू सिंह दोनों को खिलाता है, तो हरारे में पिच की स्थिति के आधार पर तिलक को अपनी जहह के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है या सीधे दुबे से मुकाबला करना पड़ सकता है. ऐसे में रिंकू सिंह के लिए यह सीरीज और भी अहम बन जाती है. 
 

क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह के लिए रास्ता बिल्कुल साफ है. पूरी उम्मीद है कि रिंकू को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. पूरी उम्मीद है कि रिंकू को भारत के लिए तीनों मैच खेलने का मौका मिलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Khanchand Singh, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com