विज्ञापन

बहुत शोर मचा है ईशान किशन को लेकर, जानें BCCI ने क्यों नहीं दिया विकेटकीपर को सालाना अनुबंध

Ishan Kishan's annual contract: बीसीसीआई की सोमवार को लिस्ट सामने आने के बाद से ही हर जगह यह चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि ईशान किशन को सालाना अनुबंध क्यों नहीं दिया गया

बहुत शोर मचा है ईशान किशन को लेकर, जानें BCCI ने क्यों नहीं दिया विकेटकीपर को सालाना अनुबंध
BCCI's central contract: ईशान किशन को लेकर हर ओर जोर-शोर से चर्चा है
X: social media

BCCI annual contract 2025-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को साल 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के लिए सालाना अनुबंध जारी किया. दोनों पूर्व कप्तानो विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर साफ था कि अब जबकि ये दोनों सिर्फ एक ही फॉर्मेट (टी20) खेल रहे हैं, तो इनकी पदावनति तय है. ये दोनों ही अब  'ए+' से बी कैटेगीरी में आ गए, लेकिन कई ऐसी बातें रहीं, जिन्हें लेकर फैंस तो सोमवार से ही चर्चा कर ही रहे हैं, तो  वहीं, अब पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है. इनमें भी सबसे बड़ा सवाल फैंस ईशान (Ishan Kishan) लेकर कर रहे है. ईशान किशन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया था. यही वजह रही कि जब अनुबंधित खिलाड़ियों के नाम सामने आए, तो पूर्व दिग्गजों सहित तमाम लोगों ने ईशान को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया. लेकिन अगर इशान को अनुबंध नहीं दिया गया, तो इसके पीछे बहुत ही ठोस वजह भी है. बता दें कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को यह अनुबंध (2025-26, 1 अक्तूबर 25 से 30 सितंबर 2026 के लिए प्रदान किया है). इस बार बीसीसीआई ने ए+ कैटेगिरी (7 करोड़ रुपये) को खत्म कर दिया है. 

इस वजह से ईशान किशन को नहीं मिला अनुबंध?

आकाश चोपड़ा सहित कुछ पूर्व क्रिकेटर ईशान किशन को अनुबंध न देने पर सवाल जरूर उठा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह अनुबंध नियमों के तहत पिछले सीजन (2024-25) में नियमों के तहत प्रदर्शन पर खरे उतरने  वाले  खिलाड़ियों को ही दिया जाता है. और ईशान किशन तूफानी प्रदर्शन करने के बावजूद सालाना अनुबंध हासिल नहीं कर सके क्योंकि वह मानकों पर खरे नहीं उतरे. कारण एकदम साफ है कि करीब दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने भारत के लिए 2024-25 में एक भी मैच नहीं ही खेला. अब जब उन्होंने मैच नहीं ही खेला, तो आप ही बताएं कि लेफ्टी विकेटकीपर को कैसे अनुबंध मिलता. 

सालाना अनुबंध हासिल करने का मानक

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को सालाना अनुबंध हासिल करने के लिए पिछले सीजन में देश के लिए कम से कम तीन टेस्ट या 8 वनडे या फिर कम से कम 10 टी20 मैच खेलने होंगे. और इनमें से कोई भी एक मानक पूरा होते ही खिलाड़ी स्वत: ही सालाना अनुबंध (ग्रेड सी) में शामिल होने का अधिकारी बन जाता है. ईशान किशन के चाहने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और अब जब बोर्ड अगले साल 2026-27 के सालाना अनुबंध का ऐलान करेगा, तो इसमें ईशान किशन का का नाम जरूर होगा.

यह भी पढ़ें:

'भारतीय बल्लेबाज करते हैं ऐसे बल्लों का...', श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने ये क्या कह दिया, बड़ा सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com