विज्ञापन

T20 World Cup 2026: 'भारतीय बल्लेबाज करते हैं ऐसे बल्लों का इस्तेमाल', श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे ने ये क्या कह दिया, खड़ा हुआ बड़ा सवाल

Bhanuka Rajapaksa on Indian bat: श्रीलंकाई बल्लेबाज ने जो बात कह दी है, उसकी गूंज काफी आगे तक जाएगी. इसकी के साथ ही बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है

T20 World Cup 2026: 'भारतीय बल्लेबाज करते हैं ऐसे बल्लों का इस्तेमाल', श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे ने ये क्या कह दिया, खड़ा हुआ बड़ा सवाल
ICC T20 World Cup 2026:
X: social

Bhanuka Rajapaksa's big claim about Indian batsmen: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2025) के सह-मेजबान श्रीलंका ने मेगा इवेंट में अपना अभियान आयरलैंड को 20 रन से हराकर शुरू किया.लंकाई अपना अगला ग्रुप मैच वीरवार को ओमान (SL vs OMN) के खिलाफ खेलेगी, लेकिन मुकाबले पहले उसके बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने भारतीय टीम पर बहुत ही गंभीर आरोप लगा दिया है. भानुका ने टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बल्लों पर सवाल खड़ा किया है. लंकाई टीम पहला मैच जीतने में तो सफल रही थी, लेकिन पारी के बीच में उसके बल्लेबाजों को खासा मुश्किल का सामना करना पड़ा. मैच के बाद एक वेबसाइट से बातचीत में भानुका राजपक्षे ने ने दावा करते हुए कहा,'भारतीय बल्लेबाज जिन बल्लों का इ्स्तेमाल करते हैं, वे ज्यादा पावर करते हैं.वहीं, बाकी दूसरी टीमों के बल्लेबाजों के बैट में इतनी पावर नहीं पैदा होती. ऐसा महसूस होता है कि रबड़ की अतिरिक्त परत का इस्तेमाल किया गया है. मैं कल्पना नहीं कर सकता है कि यह कैसे संभव है! बाकी खिलाड़ी ये बल्ले खरीद भी नहीं सकते.' इस बल्लेबाज ने कहा, 'हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बल्लों की तुलना में भारतीय बल्लेबाजों के बैट बहुत ही बेहतर होते हैं.'  वैसे भानुका ने पहली बार यह बात नहीं कही है. पहले एक श्रीलंकाई पोडकास्ट में भी वह इस बात का जिक्र कर चुके हैं. और इस बातचीत में तो वह और भी आगे चले गए थे. 

भानुका के बयान से खड़ा हुआ सवाल

श्रीलंकाई बल्लेबाज के इस बयान के बाद अब एक अलग ही चर्चा और बहस छिड़ गई है क्योंकि राजपक्षे की बात से संभावित बैट टैंपरिंग या विशेष रूप से बनाए गए बल्ले की बात सामने आती है. हालांकि, किसी ने आईसीसी के समक्ष कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. और न ही भारतीय टीम और आईसीसी ने ही इस पर कोई  प्रतिक्रिया जाहिर की है. लेकिन यह भी है कि जब बात निकली है, तो बहुत दूर तक जाएगी. और देर-सबेर यह बड़ा मुद्दा बनना तय है.

पाकिस्तानी पत्रकारों-क्रिकेटरों ने भी कही थी अटपटी बात

इससे पहले कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों और पूर्व क्रिकेटरों ने भी  आईसीसी पर यह आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को लाभ से दूर रखने या नुकसान पहुंचाने के लिए 'खास पिच' बनाई गई हैं. इन तमाम लोगों ने कहा था कि पिच पर जान-बूझकर ज्यााद घास छोड़ी गई है, जिससे पाकिस्तानी स्पिनरों को ज्यादा फायदा न मिले. बहरहाल, पाकिस्तानी कुछ भी कह सकते हैं. कुछ भी कहने पर इनका मानो कॉपी राइट है!

भारत के साथ पहले भी हुआ ऐसा, लेकिन...

बहरहाल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब भारतीय क्रिकेटरों को किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसे आरोपों का सामना करना पड़ा है, लेकिन तब सवाल से ज्यादा पाकिस्तानी पूर्व दिग्गजों की मूर्खता ज्यादा प्रकट हुई थी.  साल 2023 ODI वर्ल्ड कप के दौरान कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने सवाल उठाया था कि क्या ICC या BCCI भारत को विशेष गेंदें दे रहा है. उनका आरोप था कि इन गेंदों से अतिरिक्त स्विंग मिल रही है. इन दावों ने तब तूल पकड़ा जब भारतीय गेंदबाज़ों, खासकर मोहम्मद शमी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.  लेकिन अब श्रीलंकाई खिलाड़ी का विशेष बल्ले की बात करना बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाली बात है. यह देखते हुए कि किसी भी मैच से पहले मैच रैफरी जुराब से लेकर तमाम उपकरण चेक करते हैं. 

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: वाइफ और गर्लफ्रेंड की नो एंट्री, भारतीय खिलाड़ियों के लिए BCCI का फरमान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com