विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

कुछ ऐसा रहाणे ने गाबा में जीत के बाद खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में कहा, VIDEO

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस वीडियो को शेयर किया. विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की शानदार अगुआई करने वाले रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा, ‘इन सभी तीन मैचों में, हर किसी ने योगदान दिया. यह देखना वास्तव में काफी अच्छा था.

कुछ ऐसा रहाणे ने गाबा में जीत के बाद खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में कहा, VIDEO
ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीरीज जीत में कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया में पिछड़ने के बाद भारत को शानदार वापसी कराकर टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने ‘एक इकाई' के रूप में टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके खिलाड़ियों के लिये ‘बहुत, बहुत बड़ा क्षण'है. एडिलेड में शुरूआती मुकाबले में 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर सिमटने के बाद भारत ने यादगार वापसी करते हुए ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल कर टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें:  हार्दिक ने पोस्ट किया पिता की तस्वीरों के साथ भावुक VIDEO, अमिताभ बच्चन भी कहते नजर आए कि...

ब्रिसबेन में मिली जीत के बाद रहाणे ने टीम के साथी खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में कहा, ‘यह हमारे लिये बहुत, बहुत बड़ा क्षण है. एडिलेड में जो कुछ हुआ, उसके बाद जिस तरह से हमने मेलबर्न के बाद वापसी की, उसे देखना सचमुच शानदार था. यह सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं था, बल्कि हर किसी ने प्रयास किया.'

यह भी पढ़ें:  बिना दर्शकों के खेले जाएंगे इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस वीडियो को शेयर किया. विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की शानदार अगुआई करने वाले रहाणे ने कहा, ‘इन सभी तीन मैचों में, हर किसी ने योगदान दिया. यह देखना वास्तव में काफी अच्छा था. हमने यहां जीत के साथ मैच खत्म किया. यह बहुत, बहुत अच्छा है.'एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने ढाई दिन के अंदर मैच जीत लिया और भारत ने वापसी करते हुए मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की जिसमें रहाणे ने शानदार शतक जड़ा. मेलबर्न में श्रृंखला बराबर करने के बाद भारत सिडनी में तीसरा टेस्ट यादगार ड्रॉ कराने में सफल रहा और फिर गाबा में टीम ने चौथे टेस्ट में तीन विकेट से जीत दर्ज की.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, India, Board Of Control For Cricket In India, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com