विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

इसलिए इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की प्रशंसक की धुनाई...मिलेगी सजा?

बांग्लादेश के बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर प्रथम श्रेणी मैच के  दौरान प्रशंसक को मारने का आरोप लगा है. इस संबंध में उन्हें सजा मिल सकती है.और पीटने की वजह भी हैरान कर देने वाली है.

इसलिए इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की प्रशंसक की धुनाई...मिलेगी सजा?
सब्बीर रहमान का फाइल फोटो
  • सब्बीर रहमान ये क्या किया !!
  • इंटरनेशनल क्रिकेटर...और ऐसी हरकत!
  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बैठायी जांच
नई दिल्ली: बांग्लादेश के बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर प्रथम श्रेणी मैच के  दौरान प्रशंसक को मारने का आरोप लगा है. इस संबंध में उन्हें सजा मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रकरण पिछले सप्ताह राजशाही डिविजनल नेशनल क्रिकेट लीग के मैच के दूसरे दिन हुआ. बता दें कि मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद सब्बीर रहमान ने बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट, 46 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले हैं. 

माना जा रहा है कि इस घटना को होते हुए सबसे पहले रिजर्व अंपायर ने देखा, जिसने इसकी शिकायत मैच रैफरी से की. रैफरी ने फिर बांग्लादेश क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष अकरम खान से इसकी शिकायत की. अकरम ने इसे बोर्ड की अनुशासन समिति को सौंप दिया है. 
 
यह भी पढ़ें : अनुष्का का बैग उठाकर होटल पहुंचे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सब्बीर पर लेवल-4 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी. अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा है कि अगर सब्बीर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कई मैचों का प्रतिबंध लग सकता है और पांच लाख टका का जुर्माना लग सकता है.

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने कई अहम मुद्दों पर जवाब दिए.

रिपोर्ट के मुताबिक, पारी में ब्रेक के दौरान एक लड़के ने सब्बीर की तरफ देखकर शोर मचाया. सब्बीर ने मैच के बीच में बाहर जाने के लिए अंपायर से इजाजत मांगी जो उन्हें दे दी गई. इसके बाद वो लड़के को मारने के लिए साइट स्क्रीन के पीछे गए. माना जा रहा है कि लड़का सब्बीर को जानने वाले एक व्यक्ति के साथ आया था.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabbir Rahman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com