विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

इस वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने बॉस सौरव गांगुली के नए आइडिया को किया खारिज

एक और अधिकारी ने कहा कि ऑल स्टार मैच में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलना होगा.

इस वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने बॉस सौरव गांगुली के नए आइडिया को किया खारिज
आईपीएल ट्रॉफी की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल, IPL 2020) के 13वें संस्करण से पहले खेले जाने वाले ऑल स्टार मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि फ्रेंचाइजियों ने इस मैच को लेकर आपत्ति जताई है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की ख्वाहिश थी कि आईपीएल (IPL 2020) की शुरुआत से पहले 25 मार्च को शीर्ष खिलाड़ियों को मिलकर एक मैच खेला जाए, लेकिन अब इस पर पानी फिरता दिख रहा है. बीसीसीआई (BCCI) के बॉस सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने काफी पहले एक नया विचार सामने रखा था, लेकिन अब फ्रेंचाइजी टीमों ने इसका खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया 

यह भी पढ़ें:  आपने ये अजब-गजब बैटिंग स्टाइल नहीं ही देखी होंगी, Viral Video

फ्रेंचाइजी टीम के एक अधिकारी ने कहा, "बड़े नाम टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले भारत आने शुरू हो जाएंगे. अब अगर आप खिलाड़ियों को 25 मार्च को होने वाले ऑल स्टार मैच खेलने की अनुमति देते हो तो वह 23 मार्च की रात या 24 मार्च की सुबह रवाना हो जाएंगे. अगले दिन वो खेलेंगे और 26 मार्च को वापस लौट आएंगे और फिर टूर्नामेंट 29 मार्च को शुरू होगा. क्या इसका कोई औचित्य है? साथ ही क्या, यह फ्रेंचाइजियों के लिए सही है? मुझे नहीं लगता." उन्होंने कहा कि कहा कि यह मैच लीग की तैयारियों का समय खा जाएगा और फ्रेंचाइजी यह नहीं चाहती हैं.

यह भी पढ़ें: तेज और उछालभरी प‍िच पर व‍िराट कोहली ब्र‍िगेड का होगा 'असली टेस्‍ट'

एक और अधिकारी ने कहा कि ऑल स्टार मैच में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलना होगा. बोर्ड ने इस विचार को लाने से पहले फ्रेंचाइजियों से बात तक नहीं की थी. अधिकारी ने कहा, "हमारे पास मीडिया से यह खबर आई की ऑल स्टार मैच का आयोजन किया जा सकता है. हमें यह बात बताई भी नहीं गई. यह ऑल स्टार मैच दो दूसरी डिवीजन की टीमों के बीच नहीं खेला जा रहा है और वह यह तो कर ही सकते थे कि हमसे इस मुद्दे पर बात करते. हमने इस बात पर भी चर्चा नहीं कि की हमारा कोई बड़ा खिलाड़ी चोटिल भी हो सकता है"

VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

अब ऐसी खबरें हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह मैच आईपीएल-2020 के बाद खेला जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Cricket, Sourav Ganguly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com