भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 28 अगस्त को होने वाले महामुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं. ग्रुप A की तीसरी टीम का अभी तक फैसला नहीं हो पाया है.
पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है. पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वे खुद ही बता रहे हैं कि वे रोजाना 100-150 छक्के लगाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा- मैं कोशिश करता हैं कि रोजाना प्रैक्टिस में 100 से 150 छक्के लगा सकूं, ताकि मैच में 4 से 5 छक्के मार सकूं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Asif Ali - the power-hitting prodigy! 💪
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 23, 2022
🗣️ Watch him discuss the strategy for hitting towering sixes 🔥
📒: https://t.co/elMGU3IzE0#AsiaCup2022 pic.twitter.com/digtNI1txn
उन्होंने कहा कि मैं जिस पॉजिशन पर बल्लेबाजी करता हूं, वहां हर ओवर में आपको 10 से 12 रन बनाने होते हैं. ऐसे में आपके ऊपर दबाव होता है. ऐसे में उसकी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मैं अपनी तैयारी को पुख्ता कर रहा हूं. बता दें कि आसिफ अली पाकिस्तान के तेज तर्रार बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजी माने जाते हैं.
📹 A peek into Mohammad Rizwan's power-hitting drill 👊#AsiaCup2022 pic.twitter.com/UfO11yXp9C
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 23, 2022
दूसरी तरफ पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान जो खुले मैदान पर अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए नजर आए. वे हर गेंद पर शॉट खेलने के बाद सिर्फ जमीन पर ही देखते रहते हैं. शॉट खेलने के बाद उनका सिर नीचे ही रहता है. इस वीडियो को भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ पिछली बार हुए मुकाबले में बाबर आजम के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं