विज्ञापन

IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

IND vs IRE: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.

IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
Team India Departs for Ire and Eng T20 series

Team India Departs for Ire and Eng T20 Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई. टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है. टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे. भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी. पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. 

इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर के कप्तानी की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ा आकर्षण वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था. 

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था. वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के तीन मैच 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Cricket, India, Ireland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com