विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से पहले पिच को लेकर मचा बवाल, टीम इंडिया ने इस वजह से जताई नाराजगी

IND vs SL Practice Match Pitch Controversy:

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से पहले पिच को लेकर मचा बवाल, टीम इंडिया ने इस वजह से जताई नाराजगी
IND vs SL Practice Match Pitch Controversy:

IND vs SL Practice Match Pitch Controversy: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका 11 के खिलाफ आज से तीन दिन तक चलने वाला प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा. इस बीच पिच पर ज्यादा घास होने को लेकर बवाल मच गया है और टीम इंडिया ने इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. भारतीय टीम श्रीलंका में स्पिन के हिसाब से पिच की उम्मीद कर रही थी क्योंकि वहां अमतौर पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है.

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलीजाएगी. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। गिल एंड कंपनी को इससे पहले 3 दिन का एक वॉर्म-अप मैच खेलने का मौका मिलेगा जहां वो खुद को आजमा सकती है। WTC के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद खास है और टॉप-4 में बने रहने के लिए उसे हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करना पड़ेगा

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें चार में जीत, चार में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.15 है और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है. अगर भारत को फाइनल की दौड़ में मजबूत बने रहना है तो आने वाले मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी.

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है. उसने आठ में से सात टेस्ट जीते हैं और उसका PCT 87.50 है. दक्षिण अफ्रीका 75.00 PCT के साथ दूसरे, जबकि न्यूज़ीलैंड 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. बांग्लादेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58.33 PCT के साथ चौथा स्थान हासिल कर रखा है. 

श्रीलंका 41.67 PCT के साथ छठे और इंग्लैंड 24.36 PCT के साथ सातवें स्थान पर है. ऐसे में भारत के लिए हर मुकाबला अब बेहद अहम हो गया है, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में मामूली बदलाव भी फाइनल की रेस पर बड़ा असर डाल सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com