विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup 2026: जीत असरदार फिर भी कप्तान सूर्या हुए निराश, वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले दे दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on Team India Bowling Concern; IND vs ZIM Super-8: मैच के दौरान शिवम दुबे जैसे गेंदबाजों का महंगा साबित होना (2 ओवर में 46 रन) टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बन गया है.

IND vs WI, T20 World Cup 2026: जीत असरदार फिर भी कप्तान सूर्या हुए निराश, वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले दे दिया बड़ा बयान
Suryakumar Yadav on Team India Bowling Concern; IND vs ZIM Super-8:

Suryakumar Yadav Angry on Team India Bowling Concern; IND vs ZIM Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को तो जिंदा रखा है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव इस जीत के बावजूद पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्या के चेहरे पर जीत की खुशी से ज्यादा गेंदबाजी विभाग को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं. 

गेंदबाजी पर भड़के कप्तान सूर्या

भारतीय बल्लेबाजों ने चेपॉक के मैदान पर रनों का अंबार लगाते हुए 256 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. इतने बड़े लक्ष्य का बचाव करते हुए उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे को बहुत सस्ते में समेट देंगे, लेकिन विपक्षी टीम ने 184 रन बना लिए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ शब्दों में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो गेंदबाजी में हम थोड़े और बेहतर हो सकते थे. जीत तो जीत होती है, लेकिन हमें अपनी कमियों को दूर करना होगा." 

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चलेगी ऐसी ढिलाई

मैच के दौरान शिवम दुबे जैसे गेंदबाजों का महंगा साबित होना (2 ओवर में 46 रन) टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बन गया है. हालांकि अर्शदीप सिंह (24 रन 3 विकेट) ने प्रभावित किया, लेकिन बाकी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पर सवालिया निशान उठ रहे हैं. 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का 184 तक पहुंच जाना यह बताता है कि भारतीय अटैक में उस 'किलर इंस्टिंक्ट' की कमी दिखी, जिसकी उम्मीद सेमीफाइनल की दावेदार टीम से की जाती है.

अब देखना यह होगा कि क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या 1 मार्च के महामुकाबले से पहले गेंदबाजी के इन 'लीकेज' को ठीक कर पाते हैं या नहीं क्योंकि सेमीफाइनल की राह में अब कोई भी छोटी सी चूक टीम इंडिया के लिए घातक साबित हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com