विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की पत्नी शादी से पहले कर चुकी है 5 खिलाड़ियों को डेट

डेविड वॉर्नर ने 2015 में कैंडिस फैलजन से शादी की थी. कैंडिस शादी से पहले 5 स्टार्स को डेट कर चुकी हैं. अब वो वॉर्नर को ग्राउंड पर सपोर्ट करती अक्सर नजर आती हैं.

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की पत्नी शादी से पहले कर चुकी है 5 खिलाड़ियों को डेट
डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस फैलजन.
  • डेविड वॉर्नर की पत्नी है सुपरमॉडल.
  • 2015 में वॉर्नर ने की थी कैंडिस से शादी.
  • वॉर्नर-कैंडिस की दो बेटियां हैं.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी के फैन तो आप है ही लेकिन अब आप उनकी पत्नी के भी फैन बन जायेंगे. उनकी वाइफ एक सुपर मॉडल है जिनकी खूबसूरती दीवाना पूरा ऑस्ट्रेलिया है. डेविड वॉर्नर ने 2015 में कैंडिस फैलजन से शादी की थी. कैंडिस शादी से पहले ऑस्ट्रेलियन रग्बी प्लेयर मैट हैनजैक, जर्मन फुटबॉलर ब्रैट अनास्टा, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉलर डेविड कार्नी, मार्कस बेगडेटिस और मैट पूल को कैंडिस डेट कर चुकी हैं. कैंडिस अक्सर वॉर्नर के साथ लगभग हर टूर में साथ रहती हैं. इस कपल की दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी का नाम इवी तो छोटी का है इंडी रे.

पढ़ें-  डेविड वॉर्नर से टीम इंडिया को रहना होगा बचकर: NDTV से सुनील गावस्कर​
 
warner

वॉर्नर का कोई मुकाबला हो वहां उनकी पत्नी कैंडिस ग्राउंड पर उनका पूरा सपोर्ट करती नजर आती हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से वनडे और टी-20 सीरीज खेलने भारत आई है. टीम में डेविस वॉर्नर भी हैं. वॉर्नर के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ आए हैं. इंस्टाग्राम में उन्होंने फोटो भी अपलोड की है और मैसेज भी लिखा है कि भारत में घूमना खूबसूरत एहसास है. 

पढ़ें-  विराट ब्रिगेड को इन 5 ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ि‍यों से रहना होगा सावधान​
 
david warner

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर को 13 साल की उम्र में कोच ने दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने की सलाह दी. हालांकि उस सीजन के बाद ही वह वापस बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे और सिडनी कोस्टल क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने अंडर-16 में रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वार्नर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के 132 सालों में इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अनुभव न होने पर भी राष्ट्रीय टीम के लिए चुन लिया गया था.

पढ़ें- क्रिकेट बोर्ड से चली लंबी लड़ाई के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुए बेरोज़गार​
 
stuart binny mayanti langer 650

इस भारतीय की वाइफ भी हैं मॉडल : मयंती लैंगर की शादी साल 2012 में पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी से हुई थी. स्टुअर्ट ने उस वक्त तक टीम इंडिया में जगह नहीं बनाई थी. मयंती दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएट हैं. वह कॉलेज के दिनों में खुद फुटबॉल टीम का हिस्सा थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com