विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हुए चोटिल तमीम इकबाल बीपीएल के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे

चोटिल होने के कारण तमीम चार नवंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के शुरुआती दो सप्ताहों में भी मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

Also Read in
दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हुए चोटिल तमीम इकबाल बीपीएल के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे
तमीम इकबाल.
ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका): बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल जांघ में चोट के कारण टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे. इस सप्ताह में दूसरी बार तमीम को बाईं जांघ में चोट लगी है. वह 22 अक्टूबर को स्वदेश लौटेंगे. चोटिल होने के कारण तमीम चार नवंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के शुरुआती दो सप्ताहों में भी मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

तमीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले पहले अभ्यास मैच के दौरान जांघ पर चोट लगी थी. उन्होंने इस चोट के साथ ही मैच खेला था. दोनों बार ही उन्हें क्षेत्र रक्षण के दौरान चोट लगी.

यह भी पढ़ें :   तमीम इकबाल के शतक पर भारी पड़ा जो रूट का शतक, इंग्‍लैंड ने बांग्‍लादेश को 8 विकेट से हराया

इसके अलावा पूरी तरह से ठीक न होने के बावजूद तमीम ने पार्ल में दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इस मैच से पहले उन्होंने दूसरी बार चोटिल होने के खतरे की ओर इशारा भी किया था. तमीम ने कहा था कि अगर वह फिर से चोटिल हो जाते हैं, तो दो माह के लिए मैदान से बाहर हो जाएंगे. 

VIDEO: अब मैदान पर की बदसलूकी तो होना पड़ेगा बाहर
बांग्लादेश टीम के प्रमुख चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने कहा कि वर्तमान में वनडे सीरीज खेल रहे मोमिनुल हक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तमीम के स्थान पर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamim Iqbal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com