विज्ञापन

T20 World Cup Points Table: वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, भारत को सीधा नुकसान, ऐसा है समीकरण

T20 World Cup Updated Points Table Super-8 Group A: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने सोमवार को एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदकर प्वॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है.

T20 World Cup Points Table: वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, भारत को सीधा नुकसान, ऐसा है समीकरण
T20 World Cup Updated Points Table Super-8 Group A
  • वेस्टइंडीज ने सुपर-8 ग्रुप ए के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है.
  • वेस्टइंडीज के गेंदबाज गुडाकेश मोती ने चार विकेट लेकर अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया है.
  • भारत दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर आ गया है और उसका रन रेट नकारात्मक है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup Updated Points Table Super-8 Group A: शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्द्धशतकीय पारी के बाद गुडाकेश मोती की गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे  को 107 रनों से रौंद दिया. वानखेड़े स्टेडियम में इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सुपर-8 का जीत से आगाज किया और ग्रुप ए में प्वॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है. वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत का सीधा नुकसान भारत को हुआ है और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. अगर सेमीफाइनल के लिए बात रन रेट पर आकर रूकी तो टीम इंडिया को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत तीसरे स्थान पर खिसका

वेस्टइंडीज का जीत के बाद रन रेट +5.350 का हो गया है. वेस्टइंडीज के 2 अंक हैं और वो ग्रुप ए में अंक तालिका में टॉप पर आ गया है. सेमीफाइनल से पहले सुपर-8 में सभी टीमें 3 मैच खेलेंगी, ऐसे में रन जीत मायने रखती है. अगर वेस्टइंडीज ने अपने अगले बचे दो में से एक भी मैच जीत लिया तो वह सुपर-8 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना  करना पड़ा था. इस हार के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में तीसरे स्थान पर है. भारत का रन रेट -3.800 का है. भारत को अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे  और उसके बाद वेस्टइंडीज को हरा दिया तो भी उसे सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा.

ऐसा है समीकरण 

अगर दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिलती है और उसके बाद वह जिम्बाब्वे को हरा देती है तो उसके 4 अंक होंगे. दूसरी तरफ भारत भी अपने बचे दोनों मैच जीत जाए तो ऐसी सूरत में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे. ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल में कौन जाएगा, इसका फैसला रन रेट के आधार पर होगा. वेस्टइंडीज ने मुंबई में जिस तरह का खेल दिखाया है, उसने बाकी टीमों को चेतावनी जरूर दी है. भारत को अब अपने बचे दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे.

वेस्टइंडीज ने 107 रनों से जीता मुकाबला

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक के बाद गुडाकेश मोती और अकील हुसैन के फिरकी के जादू से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंद दिया. वेस्टइंडीज के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम बाएं हाथ के स्पिनर मोती (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने 28 रन देकर तीन जबकि मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए.

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों से सर्वाधिक 43 रन बनाए. उनके अलावा डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. हेटमायर ने इससे पहले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों से 85 रन की पारी खेलने के अलावा रोवमैन पावेल (59 रन, 35 गेंद, चार चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

यह भी पढ़ें: ZIM vs WI, T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर का आया तूफान, 19 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वेस्टइंडीज के लिए बनाया मेगा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को जबरदस्त धोया, 20 ओवर में ठोके 254, 7 रन से टूटने से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com