विज्ञापन

'ऐसी सजा मिले जिससे' भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने से इनकार पर सुनील गावस्कर हुए आगबबूला

पाकिस्तानी सरकार ने फैसला लिया है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेगी. हालांकि, उनकी टीम वर्ल्ज कप में हिस्सा लेगी. इस मामले पर गावस्कर ने जमकर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई है.

'ऐसी सजा मिले जिससे' भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने से इनकार पर सुनील गावस्कर हुए आगबबूला
Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने जमकर उड़ाई खिल्ली

Sunil Gavaskar Statement, Pakistan Boycott Match vs India: पाकिस्तानी सरकार ने फैसला लिया है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेगी. हालांकि, उनकी टीम वर्ल्ज कप में हिस्सा लेगी. इस मामले पर गावस्कर ने जमकर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई है.

सुनील गावस्कर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा,"जो फैसला लिया है, वो सरकार ने लिया है. ये राजनीतिक फैसला हुआ. खेल मंत्रालय ने फैसला लिया नहीं है. सरकार ने ट्वीट किया है कि भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. यह एक राजनीतिक फैसला है. बाकी टूर्नामेंट खेल रहे हैं. सिर्फ भारत के खिलाफ नहीं  खेल रहे. मैं पूछना चाहता हूं आज यो यूथ टीम खेल रही थी भारत और पाकिस्तान की, उसे क्यों होने दिया."

गावस्कर ने आगे कहा,"आपने यह इसलिए होने दिया क्योंकि बीते दिनों एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी. तो आपको लगा कि पाकिस्तानी टीम आज भी जीत हासिल करेगी और भारतीय यूथ टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी. वैसा हुआ नहीं. अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलना तो सभी एज ग्रुप बंद करें. ये नहीं कि हम सीनियर नहीं खेलेंगे, जूनियर खेलेंगे. ये कौन सी बात है."

सुनील गावस्कर ने आगे कहा,"अगले दो चार दिन में जब रिएक्शन आएंगे. तो शायद ये निर्णय बदल सकता है. हम सब जानते हैं कि पाकिस्तानी क्रिकेट रिटायर होते हैं और चार दिन बाद संन्यास वापस ले लेते हैं. तो ये भी हो सकता है. और अगर पाकिस्तान यह फैसला वापस लेता है तो इसमें क्या परेशानी है, कोई परेशानी नहीं है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दिखाया है, वैसा ही शायद ये भी हो सकता है."

निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी समय में नाम वापस लेते हैं, तो यह एक समस्या है. अगर आप पहले ही नाम वापस ले लेते हैं, तो यह बिल्कुल अलग बात है. लेकिन अगर आप आखिरी समय में, टूर्नामेंट से ठीक पहले नाम वापस लेते हैं, तो हां, मुझे लगता है कि ICC को ज़रूर दखल देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए. मुझे नहीं पता कि वे क्या कार्रवाई करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कई दूसरे बोर्ड भी शामिल हैं, इसलिए यह सिर्फ़ एक व्यक्ति का फ़ैसला नहीं होगा. हालांकि, यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे यह पक्का हो कि भविष्य में कोई दूसरी टीम भी ऐसा करने के बारे में न सोचे.

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ नहीं खेला, तो पाकिस्तान के हाथ में आएगा कटोरा, होगा इतना मोटा नुकसान, डिटेल से जानें

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को लात मार कर टूर्नामेंट से बाहर निकाल देना चाहिए: पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com