विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

T20 World Cup: कोहली के इस पहलू ने कंगारू पूर्व ऑलराउंडर वॉटसन को किया बहुत ही ज्यादा हैरान

T20 World Cup 2022: पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. और उम्मीद है कि आगे के मैचों में भी कुछ ऐसा ही होगा.

T20 World Cup: कोहली के इस पहलू ने कंगारू पूर्व ऑलराउंडर वॉटसन को किया बहुत ही ज्यादा हैरान
कंगारू पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन
  • विराट पर हो रही लगातार तारीफ की बारिश
  • पिछले चार में से तीन मैचों में जड़ चुके हैं कोहली अर्द्धशतक
  • पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक बारिस से मिला कॉन्फिडेंस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप में उनके रिकॉर्ड को ‘गजब‘ बताया है. कोहली अब तक इस टी20 विश्व कप में (T20 World Cup) तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का 1016 रन का रिकॉर्ड तोड़ा.

"चाचा" ने जड़ा T20 World Cup का सबसे लंबा छक्का, तो सोशल मीडिया पर जमकर बने फनी मीम्स

बाबर आजम की फिर से फूटी किस्मत, रबाडा ने कमाल का का कैच लेकर मचाई सनसनी

वॉटसन ने स्टार स्पोटर्स पर कहा,‘टी20 विश्व कप में 80 से ऊपर की औसत से एक हजार से अधिक रन. कमाल के आंकड़े हैं.' उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट काफी जोखिम भरा होता है. बल्लेबाजी में जोखिम लेने पड़ते हैं और उसने इतनी जबर्दस्त औसत से रन बनाकर भारत के लिये इतने मैच जीते हैं.' 

उन्होंने कहा,‘ वह गजब है और उसके आंकड़े और भी गजब हैं. इतने जोखिम वाले प्रारूप में इतने रन बनाना और लगातार बनाना कमाल है.' कोहली ने इस विश्व कप में अब तक 220 रन बना लिए हैं . जयवर्धने ने 31 पारियों में 1016 रन बनाये थे लेकिन कोहली ने महज 23 पारियों में इतने रन बनाये हैं. कोहली का यह प्रदर्शन बताता है कि वह कितने बड़े बल्लेबाज हैं. इन रनों में कोहली का औसत 85 से ऊपर का है और यह वर्तमान और अगली पीढ़ी के बल्लेबाजों के लिए चुनौती के साथ-साथ एक प्रेरणा भी है. 

ये भी पढ़े-

मैच का टर्निंग प्वाइंट सेट करने वाले KL Rahul ने लिटन दास के रन आउट पर क्या कहा? देखें उस थ्रो का Video

Watch video: कोहली को अंपायर से नो-बॉल की मांग करता देख शाकिब अल हसन का हुआ ऐसा हाल, बवाल होते-होते बचा

ICC T20 वर्ल्ड कप : हो न सका नागिन डांस, मगर हो गई बल्ले-बल्ले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com