विज्ञापन

Rain Alert: आज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे! दिल्ली-NCR समेत 9 राज्यों में आंधी, तूफान का खतरा, जानें मौसम का हाल

Weather Update: अप्रैल के महीने में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है. आजकल मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है कि तेज धूप और गर्मी के बीच अचानक बारिश से ठंड की फरफुरी महसूस होने लगती हैं. AC तो हर साल की तरह अब तक चले भी नहीं. कहीं तेज धूप,कहीं बारिश और ओले. हर कोई यही सोच रहा है कि इंद्रदेव अप्रैल के महीने में ये कर क्या रहे हैं?

Rain Alert: आज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे! दिल्ली-NCR समेत 9 राज्यों में आंधी, तूफान का खतरा, जानें मौसम का हाल
देशभर में कैसा है मौसम का हाल.
  • देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. गर्मी के मौसम में तेज बारिश और आंध-तूफान डरा देने वाला है
  • भारतीय मौसम विभाग ने 4 अप्रैल से 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है
  • दिल्ली-एनसीआर में 4-5 अप्रैल को तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. धूप के बाद बारिश और बारिश के बाद धूप देखकर समझ ही नहीं आ रहा कि ये कैसा गर्मी का मौसम है. मौसम का ये मिजाज बहुत ही हैरान कर रहा है. दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का हाल कुछ ऐसा ही है. गुरुवार को दिन में बहुत तेज धूप थी वहीं शुक्रवार होते-होते बादल छा गए और फिर हल्की धूप खिल गई. शाम को तेज बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया. ग्रेटर नोएडा में तो ओले भी गिरे. राजस्थान का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. 4 अप्रैल को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज देखने को मिलेगा. देखें 4 अप्रैल को कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम.

बारिश-आंधी से सर्तक रहें, सावधान रहें

IMD ने 4 अप्रैल से दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 9 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. लोगों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें. बेवजह घरों से बाहर न निकलें. 7 अप्रैल तक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे बारिश और बढ़ सकती है. इस दौरान किसानों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ 4 अप्रैल को  बंगाल के कुछ इलाकों में गर्मी से मुसीबत बढ़ सकती है. 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने 4-5 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान ओले का भी अलर्ट है. बारिश की वजह से तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय के लिए अलर्ट जारी किया है. दोपहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. शाम के समय भी यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बारिश; ग्रेटर नोएडा में ओले भी गिरे, VIDEO

दिल्लीवाले 7 अप्रैल तक सावधान!

5 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तापमान 31 डिग्री (अधिकतम) और 18 डिग्री (न्यूनतम) रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 85 से 45 प्रतिशत के बीच रहेगी. 6 अप्रैल को मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. तापमान 31 डिग्री/17 डिग्री रहने की संभावना है. 7 अप्रैल को फिर से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. तापमान 33 डिग्री/18 डिग्री रहेगा. वहीं 8 अप्रैल को तापमान 31 डिग्री/17 डिग्री रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजजा बदल गया है. IMD ने अगले 24 घंटों के लिए तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का  अलर्ट जारी किया है. 4 अप्रैल को भी इसका असर देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ और इसके आसपास मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है. गरज-चमक के साथ बारिश और ओवे गिर सकते हैं. इस दौरान 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जिससे गर्मी और धूप से लोगों को राहत मिलेगी. बेमौसम बरसात का असर सबसे ज्यादा किसानों पर देखने को मिल रहा है. गेहूं की कटाई के वक्त बारिश से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

बेमौसम बारिश का सहर राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है. 3 अप्रैल को बीकानेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अप्रैल (शनिवार) को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभागों और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण तूफान, भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.हालांकि, 5-6 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ सकती हैं, लेकिन 7 अप्रैल से एक नया और अधिक शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे पूरे राज्य में एक बार फिर तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में फिलहाल मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. लेकिन IMD ने 5 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान देखा जा सकता है. इस दौरान गया, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. इस दौरान किसानों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर जम्मू तक हिली धरती, आखिर बार-बार अफगानिस्तान ही क्यों है भूकंपों का 'एपिसेंटर'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com