विज्ञापन

T20 World Cup, IND vs PAK: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के बयान पर आया BCCI का रिएक्शन

BCCI Reaction on PAK PM Boycott Call India vs Pakistan Match: पाकिस्तानी पीएम के बयान पर बीसीसीआई की तरफ से भी रिएक्शन आया है. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ICC जो भी फैसला करेगा, बोर्ड उसे मानेगा.

T20 World Cup, IND vs PAK: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के बयान पर आया BCCI का रिएक्शन
BCCI reacts to Pakistani Prime Minister's statement
  • शाहबाज शरीफ ने साफ किया कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी.
  • बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड आईसीसी के निर्णय के अनुसार ही कार्यवाही करेगा.
  • पाकिस्तान सरकार ने कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच से टीम को अलग रहने का निर्देश दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

BCCI Reaction on PAK PM Boycott Call India vs Pakistan Match: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने एक बार फिर दोहराया है कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को नहीं खेलेगी. पाकिस्तानी पीएम ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह निर्णय बांग्लादेश के समर्थन में सोच समझ कर लिया गया है. वहीं अब पाकिस्तानी पीएम के बयान पर बीसीसीआई की तरफ से भी रिएक्शन आया है. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ICC जो भी फैसला करेगा, बोर्ड उसे मानेगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा,"हमें इस मामले में कुछ नहीं कहना है. बीसीसीआई की तरफ से हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. इस मामले में आईसीसी को तय करना है. जो आईसीसी कहेगा हम उसी पर जाएंगे." अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो पीसीबी को ब्रॉडकास्टर से लीगल एक्शन का सामना करना पड़ा सकता है.

पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने के लिये कहा है. इससे पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया. 

शरीफ ने बुधवार सरकार की एक बैठक के बाद कह,"हमने टी20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए." उन्होंने कहा,"हमने सोच समझकर यह रूख अपनाया है और हम पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ हैं. मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है."

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेताया है कि यह 'हाई प्रोफाइल' मैच नहीं खेलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. प्रसारकों, प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं के लिये यह मैच कमाई का सबसे बड़ा जरिया है. पाकिस्तानी टीम बाकी लीग मैच खेलने कोलंबो पहुंच गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कह चुका है कि भारत का सामना अगर नॉकआउट चरण में होता है तो वह सरकार की सलाह पर अमल करेगा.

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा था कि बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सही नहीं है और सुरक्षा चिंताओं का निवारण किया जाना चाहिये था . आईसीसी ने भारत में विश्व कप मैचों के आयोजन स्थलों का सुरक्षा दौरा करके बांग्लादेश के लिये जोखिम को कम से मध्यम श्रेणी में रखा था. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. भारतीय बोर्ड ने कारण नहीं बताया लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच यह फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें: 'हमने मना नहीं किया है...' टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच ना खेलने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: ICC रेवेन्यू शेयर से हाथ धो बैठेगा पाकिस्तान! भारत का बॉयकॉट किया तो होगा 144 मिलियन डॉलर का नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com