शाहबाज शरीफ ने साफ किया कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड आईसीसी के निर्णय के अनुसार ही कार्यवाही करेगा. पाकिस्तान सरकार ने कोलंबो में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच से टीम को अलग रहने का निर्देश दिया है.