विज्ञापन

जीत की खुशी… उछल पड़े MS धोनी, जय शाह ने रोहित को लगाया गले

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद स्टेडियम में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां एमएस धोनी खुशी से उछल पड़े और जय शाह ने रोहित शर्मा को गले लगाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी.

जीत की खुशी… उछल पड़े MS धोनी, जय शाह ने रोहित को लगाया गले
अहमदाबाद:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, पूरा स्टेडियम भावनाओं के समंदर में डूब गया. क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर आम भारतीय सब इस खुशी के पल को जी रहा था. लेकिन जीत के साथ ही स्टैंड्स और मैदान पर जो कुछ हुआ, उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. टीम इंडिया की जीत पर कैप्टन कूल यानी एमएल धोनी उछल पड़े. वहीं ICC चैयरमेन जय शाह ने पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा को गले लगा लिया.

जब 'कैप्टन कूल' ने खोया आपा
अक्सर शांत रहने वाले एमएस धोनी आज अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. जैसे ही अंतिम गेंद फेंकी गई और भारत की जीत पक्की हुई, स्टैंड्स में मौजूद धोनी खुशी के मारे उछल पड़े. उनके चेहरे पर वैसी ही मासूम मुस्कान और ऊर्जा दिखी, जैसी 2007 और 2011 की जीत के दौरान थी. 

जय शाह और रोहित शर्मा का 'ब्रदरहुड'
मैदान पर एक और भावुक नजारा तब दिखा जब आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टीम के मेंटर और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को गले लगा लिया. रोहित की आंखों में इस जीत की चमक साफ दिखाई दे रही ती. उन्हें जय शाह ने कसकर गले लगाया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com