विज्ञापन

T20 World Cup 2026: श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा

Kumar Sangakkara on Sri Lanka Team: श्रीलंका करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड से 61 रन से हार गया.इससे पहले वह इंग्लैंड से 51 रन से हार गया था, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ उसका आखिरी मैच उसके लिए औपचारिक रह गया है.

T20 World Cup 2026: श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा
श्रीलंका के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूटा कुमार संगकारा का गुस्सा

Kumar Sangakkara angry on Sri Lanka Team:  कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर रिएक्ट किया है. कुमार संगकारा ने माना है कि श्रीलंकाई क्रिकेट इस समय अपने सबसे निचले स्तर पर है. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने माना है कि यह हार फैन्स और हमें काफी दुख दे रहा है. कुमार संगकारा ने लिखा, "हर तरफ बहुत दुख है. फैंस दुखी, निराश और गुस्से में हैं.  खिलाड़ी भी बहुत दुखी हैं.  मैं भी ऐसे ही ड्रेसिंग रूम में रहा हूं. यह आसान नहीं है. लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ये ज़िम्मेदारी भी आती है. यह एक बोझ भी है और एक बड़ा सम्मान भी. "

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

उन्होंने आगे लिखा,   "सही रास्ते पर आने के लिए हर स्तर पर सुधार की ज़रूरत है. हम एक ही चीज़ बार-बार नहीं कर सकते और अलग नतीजों की उम्मीद नहीं कर सकते, जब हमारे आस-पास क्रिकेट की दुनिया इतनी तेज़ी से बदल गई है.  हमने खुद को नहीं बदला है और यही सबसे बड़ा ख़तरा है कि हम पीछे छूट सकते हैं."

दूसरी ओर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होने के बाद अपने देशवासियों से माफी मांगी और कहा कि वे उन्हें खुशी देने में असफल रहे. 

सह मेजबान श्रीलंका करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड से 61 रन से हार गया.इससे पहले वह इंग्लैंड से 51 रन से हार गया था, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ उसका आखिरी मैच उसके लिए औपचारिक रह गया है.

शनाका ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें इसका बहुत अफसोस है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच भी ऐसा ही था जिसे हम जीत सकते थे. अगर हम थोड़ा और समझदारी से खेलते तो वह मैच भी जीत सकते थे. यह मैच एकतरफा था। प्रशंसकों के लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। हमने उन्हें ऐसी कोई जीत नहीं दी जिस पर वे खुश हो सकें.'' उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा एक मैच बाकी है और मुझे उम्मीद है कि कप्तान के तौर पर मैं कम से कम टूर्नामेंट का अच्छा समापन करूंगा.''

(भाषा के इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com