- टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा.
- भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है.
- क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन शाम लाइव परफॉर्मेंस देंगे जो फैंस के लिए खास होगा.
T20 World Cup 2026 Closing Ceremony, Ricky Martin To Perform: टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजरें अपने खिताब का बचाव करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड को अपने पहले खिताब का इतंजार है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी.
आईसीसी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन अपनी प्रस्तुति देंगे. मार्टिन एक खास तौर पर तैयार किया गया लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं. भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा. अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुन फैंस रोमांचित हैं. गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए फैंस को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे.
आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा,"टी20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है. हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे. आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे." इसके अलावा सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी परफॉर्म करेंगे
🎤 The stage keeps getting bigger!
— ICC (@ICC) March 7, 2026
Joining Global Superstar Ricky Martin at the Closing Ceremony before the #T20WorldCup Final are music icons Sukhbir and Falguni Pathak!
Get ready for global hits and desi anthems as these legendary artists light up the biggest night in cricket.… pic.twitter.com/8kMK7yg31b
आईसीसी ने बताया है कि फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे. रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. बता दें, क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जबकि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट होगा.
भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था. इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है. न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध का असर क्रिकेट पर: भारत में 'कैद' हुई वेस्टइंडीज की टीम, डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semi-Final: संजू सैमसन ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह ने फेंका 18वां ओवर? मैच के बाद किया खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं