विज्ञापन

Australia vs Zimbabwe Highlights: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, सुपर 8 की राह हुई मुश्किल

Australia vs Zimbabwe T20 World Cup Highlights: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर 4 पॉइंट्स हासिल करने के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई.

Australia vs Zimbabwe Highlights: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, सुपर 8 की राह हुई मुश्किल
Australia vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Highlights
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.
  • टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है
  • प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप B के मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 रन से पीछे रह गई और  जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया है. 

ऑस्ट्रेलिया के इस हार का ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल पर गहरा असर पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस हार के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक खो कर ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर (+1.100) पहुंच गई है और उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है. वहीं जिम्बाब्वे ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए 2 मुकाबले में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स (+1.984) हासिल कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला श्रीलंका (+3.125) के साथ होगा जिसने अपने पीछे 2 मुकबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पर है.

इससे पहले जिम्बाब्वे के बैटर ब्रायन बेनेट ने 64 रन बनाए और 20 ओवर में 169/2 का टोटल बनाया. यह दो या उससे कम विकेट गंवाने वाली किसी टीम का पहले बैटिंग करते हुए सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड है. ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने 13 गेंदों में 25 रन की कीमती पारी खेली.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान ने बॉलिंग करने का फैसला किया. टिम डेविड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती मिली, लेकिन स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ज़िम्बाब्वे की पारी के दौरान चोटिल हो गए. 

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com