विज्ञापन

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन नहीं बल्कि इन्हें चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान

AB de Villiers on Player of The Tournament: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन नहीं बल्कि इन्हें चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान
AB de Villiers on Player of The Tournament:

AB de Villiers on Player of The Tournament: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन रही है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. संजू को शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, लेकिन जब लगातार भारतीय ओपनिंग जोड़ी लगातार फ्लॉप हुई तो संजू को टीम में लाने का फैसला लिया गया. संजू ने भी निराश नहीं किया. भारत के लिए आखिरी के तीन मैचों में उन्होंने तूफानी पारी खेली. हालांकि, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स राय अलग है. 

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच करीबी मुकाबला था. टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे मौके आए जिसमें बुमराह की गेंदबाजी देखने के बाद मुझे लगा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जा सकता था." डिविलियर्स ने बताया,"बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और इसलिए वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए दावेदार थे. उनके कुछ खास ओवर और पलों में उनके प्रदर्शन ने भारत के लिए सबसे अहम भूमिका निभाई."

डिविलियर्स ने कहा,"भारत में तेज गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करना आसान नहीं है, जब तक कि आप बुमराह न हों. वह जरूरी समय में एक अलग गियर में चला जाता है और मैच बदल देता है. वह एक संपत्ति हैं." विश्व कप में भारत के लिए 8 मैचों में बुमराह ने 14 विकेट लिए. वह संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ शीर्ष पर हैं. हालांकि वरुण ने बुमराह से एक मैच ज्यादा खेले थे. बुमराह की इकॉनमी भी वरुण के मुकाबले बेहद प्रभावी रही. टूर्नामेंट के निर्णायक मैचों में बुमराह ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया.

बात संजू सैमसन की करें तो इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने निश्चित तौर पर अपने बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. संजू ने महज 5 मैच खेले और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की यादगार पारियां खेलने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें: 'कांप रहे थे पाकिस्तानी बल्लेबाज' शाहिद अफरीदी ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच पर किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: IPL 2026: इजरायल-ईरान युद्ध के चलते क्या विदेशी खिलाड़ियों के लीग से जुड़ने में होगी देरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com