T20 WC: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का मानना है कि टी20 विश्व कप के मैच के दौरान अफगानिस्तान के पास रविचंद्रन अश्विन की ‘ बैक फ्लिप ' गेंद का कोई जवाब नहीं था. 4 साल बाद सीमित ओवरों के क्रिकेट में वापसी करते हुए अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये. भारत ने अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बनाये रखी. तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन को लंबे समय बाद देखा. उसकी गेंदबाजी शानदार थी. उसकी बैक फ्लिप गेंद का अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अश्विन ने नेट्स पर इस गेंद का ईजाद किया और उनके अलावा कोई यह गेंद नहीं डाल पाता है. उसके चार ओवरों में एक भी चौका नहीं पड़ा.
Video: विराट कोहली झूमे, Live मैच में 'माई नेम इज लखन' गाने पर किया डांस
उन्होंने हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के बीच साझेदारी को मैच का रूख पलटने वाली बताया जिसकी मदद से भारत ने बड़ा स्कोर बनाकर मैच अच्छे अंतर से जीता. उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक और पंत के बीच साझेदारी शानदार थी. आखिरी 3 . 3 ओवर में भारत ने 63 रन बनाये. मेरी नजर में वह गेम चेंजर था. जीत का ज्यादा अंतर भारतीय टीम के लिये अच्छा रहा.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
T20 WC: अफगानिस्तान को मिला 'बुमराह', देखकर ICC ने कहा, ये तो एक जैसे हैं, देखें Video
तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ रोहित और राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की. अफगानिस्तान ने दोनों छोर से स्पिनरों से शुरूआत कराके गलती की. विकेट पर थोड़ी घास थी तो गेंद बल्ले पर आ रही थी. ऐसे में तेज गेंदबाज अधिक कारगर साबित होते.
VIDEO:बिंदास क्रिकेट : अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं