विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2017

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर पर आया एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का दिल, ट्विटर पर लिखा I Love You...

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को भले ही पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिली हो लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफ़ानी पारी से फैंस को खुश कर दिया था. उनके प्रशंसकों मे एक नया नाम अभिनेत्री सुष्मिता सेन का भी जुड़ गया है.

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर पर आया एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का दिल, ट्विटर पर लिखा I Love You...
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार्दिक पांड्या ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपना मुरीद बना लिया..
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को मिली थी हार
  • हार्दिक पांड्या ने खेली थी 43 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी
  • बॉलीवुड की कई हस्तियों हार्दिक की इस पारी की प्रशंसा की थी
नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को भले ही पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिली हो लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफ़ानी पारी से फैंस को खुश कर दिया था. पांड्या ने 43 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर लाखों फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी हार्दिक की इस पारी की प्रशंसा की थी लेकिन पूर्व मिस युनिवर्स रही ग्लैमरस सुष्मिता सेन ने पांड्या की तारीफों के पुल ही बांध दिए.

 
उन्होंने अपने प्‍यार का इज‍हार करते हुए पांड्या को आई लव यू भी बोल डाला. सुष्मिता सेन के अलावा एक्‍ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी गौहर खान और सोनल चौहान, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख और सोफिया चौधरी ने भी हार्दिक को संदेश भेजे थे. गौरतलब है कि फाइनल में केवल हार्दिक पंड्या ने ही पाकिस्तान के खिलाफ अकेले मोर्चा संभाला था. पांड्या ने ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान पंड्या ने महज 43 गेंद पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. शानदार प्रदर्शन के बाद भी पंड्या को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा था. दरअसल 76 रन की पारी खेल चुके पंड्या को जडेजा की एक गलती के कारण रन आउट का शिकार होना पड़ा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandy, Sushmita Sen, Champions Trophy 2017, India Vs Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com