Suyrakumar Yadav on comeback: दौर कोई भी रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के क्रिकेटरों या पूर्व कप्तानों को खासा संघर्ष करना पड़ा है. सभी को एक स्तरीय संघर्ष करना पड़ा है. और अपने किस्सों को ये तमाम खिलाड़ी समय-समय पर बताते रहे हैं. कुछ महीने पहले ही टी20 कप्तानी से हटाए गए सूर्यकुमार इन दिनों अलग ही दौर से गुजर रहे हैं. और वह अपने पुराने अनुभवों को साझा भी कर रहे हैं. लेकिन उनका कहना है कि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में सब कुछ ठीक हो जाएगा. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इस बीच यादव पूर्व भारतीय स्टार आकाश चोपड़ा के साथ एक साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बैठे, जहाँ उनसे उनकी पहली कमाई के बारे में पूछा गया
'यहां खर्च कर देते थे सारी सैलरी'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब मैंने पहली बार मुंबई के लिए अंडर-15 खेला था तब मुझे 15,000 रुपये मिले थे. यह पूरे दौरे के लिए थे. मैंने वह पैसा खर्च कर दिया होगा. उस समय मेरे पास कोई बैट स्पॉन्सर नहीं था, इसलिए मैं अपनी सारी कमाई क्रिकेट के उपकरण खरीदने में लगा देता था.' राष्ट्रीय टीम में वापसी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर प्रो गोविंदा लीग के ब्रांड एंबेसडर सूर्यकुमार ने जवाब दिया, देखिए, मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहा हूं और जो भी कर सकता हूं, कर रहा हू. अगर चीजें सही रहीं, तो सब कुछ अपनी जगह पर आ जाएगा.'
चयन की रेस में बनेंगे सूर्यकुमार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम के एक महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए सूर्यकुमार ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था. इस बीच, एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वे अभी भी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार इस सर्वोच्च क्रिकेट निकाय ने सूर्यकुमार की वापसी की संभावना को खारिज नहीं किया है. भले ही वे वर्तमान योजनाओं में शामिल न हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर वे चयन की दौड़ में बने रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं