India vs Pakkistan: भारत ने पाकिस्तान को आसानी के साथ 61 रन से हरा दिया. भारत की जीत में ईशान किशन अहम रहे जिन्होंने 77 रन की पारी खेली, ईशान की पारी के दम पर भारतीय टीम ने 175 का स्कोर बनाया था. बाद में पाकिस्तान केवल 114 रन ही बना सकी. भारत की जीत के बाद ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा था. वहीं, ईशान के अलावा कप्तान सूर्या की भी रणनीति काफी अहम रही. मैच के दौरान कप्तान सूर्या और कोच गंभीर की अचूक रणनीति ने पाकिस्तान का हाल बेहाल कर दिया.यही कारण रहा कि पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच का दबाव नहीं झेल पाई और पूरी टीम 114 रन पर आउट हो गई. इन सबके अलावा मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम हैंडशेक के अलावा किस तरह का बर्ताव रखेगी. इसको लेकर भी भारतीय टीम ने रणनीति बनाई थी जिसका खुलासा अब हुआ है.
BCCI ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि बीसीसीआई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कप्तान सूर्या ने अपने खिलाड़ियों को मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव करना है, उसके लेकर सख्त निर्देश दिया था. वीडियो मे ंदेखा जा सकता है कि जब भारत की पारी खत्म हुई तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों के साथ बात की. टीम हर्डल टॉक में सूर्या ने भारतीय खिलाड़ियों को मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ कैसा बर्ताव करना है, इसको लेकर सख्त निर्देश दिए थे. बीसीसीआई के जारी वीडियो में सूर्या हर्डल टॉक के दौरान अपने खिलाड़ियों से स्पिरिट ऑफ द गेम " में रहकर क्रिकेट खेलने को कहा.
हर्डल टॉक में सूर्या कहते हैं. "ओवर के बीच में मैदान पर भागते रहे, किसी से कुछ नहीं कहना है. अच्छी क्रिकेट खेलकर हमें यह मैच जीतना है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है. स्पिरिट ऑफ द गेम में रहकर हमें यह मैच जीतना है. अच्थे स्पिरिट के साथ हम यह मैच जीतेंगे."
The Unfolding
— BCCI (@BCCI) February 16, 2026
Raw. Real. Colombo.#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue https://t.co/W7hftULm21
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर
आसानी के साथ जीता भारत
भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया, पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंचने में सफल हो गई है. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड के साथ 18 फरवरी को होगा. भारत और नीदरलैंड की टीम अहमदाबाद में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं