विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 3: महाशिवरात्रि पर ओ रोमियो की बंपर कमाई, पहले वीकेंड पर वसूल ली इतनी कमाई

O Romeo Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की ओ रोमियो की बंपर कमाई महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर डबल देखने को मिली, जिसके चलते 30 करोड़ का आंकड़ा पहले वीकेंड पर क्रॉस हो गया है. 

O Romeo Box Office Collection Day 3: महाशिवरात्रि पर ओ रोमियो की बंपर कमाई, पहले वीकेंड पर वसूल ली इतनी कमाई
O Romeo Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

O Romeo Worldwide Box Office Collection Day 3: बॉर्डर 2 की चर्चा के बीच 13 फरवरी को ओ रोमियो ने दस्तक दे दी है. फिल्म में शाहिद कपूर का कबीर सिंह अवतार और तृप्ति डिमरी का अलग किरदार देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है. जबकि पहले दो दिनों में फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया. वहीं अब तीसरे दिन महा शिवरात्रि के खास मौके पर ओ रोमियो ने बंपर कमाई हासिल की है, जिसके चलते पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म सफल साबित हुई है. 

ओ रोमिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ओ रोमियो ने 8.5 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. जबकि 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन 12.65 करोड़ कमाई फिल्म ने 2nd डे हासिल की, जिसके बाद कलेक्शन भारत में 21.15 करोड़ पहुंचा. वहीं वर्ल्डवाइड 30 करोड़ की कमाई ओ रोमियो ने की. जबकि अब तीसरे दिन कलेक्शन 9 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके चलते भारत में 30.15 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने पार कर लिया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 23: बॉर्डर 2 ने वीकेंड पर फिर पलटा गेम, ओ रोमियो के शोर में सनी देओल की फिल्म ने 23वें दिन वसूले इतने

ओ रोमियो के बारे में 

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है. फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं. 'ओ' रोमियो' रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं. इसके अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं. 

ओ रोमियो पर हुआ विवाद

अंडरवर्ल्ड के सरगना हुसैन 'उस्तारा' शेख की बेटी ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ' ओ'रोमियो' की रिलीज के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की थी, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और उनके जीवन को गलत तरीके से चित्रित करती है. हालांकि कोर्ट में मामला पहुंचा. लेकिन रिलीज पर कोर्ट ने रोक की याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद 13 फरवरी को फिल्म रिलीज हुई. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com