विज्ञापन

क्या टी-20 की कप्तानी से हटाए जाने से नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? पूर्व भारतीय कप्तान ने अब तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav breaks silence on viral 'falsely attributed' statement: सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है, सोशल मीडिया पर एक वायरल बयान में दावा किया गया था कि वह भारत की T20I टीम से बाहर किए जाने के फैसले से खुश नहीं थे.

क्या टी-20 की कप्तानी से हटाए जाने से नाराज हैं सूर्यकुमार यादव? पूर्व भारतीय कप्तान ने अब तोड़ी चुप्पी
Suryakumar Yadav Blasts 'Fake Quote

Suryakumar Yadav  on viral 'falsely attributed' statement: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारतीय टीम को शुभकामना दी है, साथ ही किसी भी बयान से इनकार किया है, जिसे उनका दिया बताकर प्रचारित किया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, "मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके लिए अच्छे की दुआ करता हूं. मुझे पता है कि लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं, और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन रहेगा. वैभव के लिए एक खास बात—तुम एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत में हो. हर पल का आनंद लो और देश को गर्व महसूस कराते रहो."

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने यह भी देखा है कि ऑनलाइन एक बयान फैलाया जा रहा है, जो गलत तरीके से मेरे नाम से बताया जा रहा है. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही उसे मंजूरी दी है. कृपया बिना जांची-परखी जानकारी पर विश्वास न करें और उसे साझा न करें."

पूर्व कप्तान ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा सहयोग हमेशा उन शब्दों से ज्यादा जोरदार रहेगा जो गलत तरीके से मेरे नाम से बताए गए हैं." पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बयान भ्रामक तरीके से फैलाए गए हैं, जिनमें वे अपनी टी20 की कप्तानी जाने और वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए दिख रहे हैं. सूर्या की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब ऐसी भ्रामक जानकारियों पर निश्चित रूप से ताला लग गया है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने निश्चित रूप से टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था और लगातार दूसरी बार इस फॉर्मेट की चैंपियन बनी, लेकिन उनका अपना प्रदर्शन लंबे समय से निराशाजनक रहा था.आईपीएल में भी उनका बल्ला साधारण रहा। इस वजह से भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाने के साथ ही टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंक्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी करेंगे तूफानी आगाज!, युवराज सिंह के इस तूफानी रिकॉर्ड को पार करने पर होगी नजर

ये भी पढें-  दुर्लभ बीमारी से अफगानिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का निधन, जानिए कितनी रेयर है यह बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com