आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लीग चरण का समापन हो चुका है. मंगलवार यानी कि आज से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) के साथ है. अहम मुकाबले से पूर्व बात करें आईपीएल के प्लेऑफ के इतिहास में किस बल्लेबाज ने सर्वाधिक बार 50 प्लस की पारी खेली है? तो वह कोई और नहीं बल्कि देश के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) हैं. रैना ने देश की प्रतिष्ठित लीग में प्लेऑफ के दौरान सात बार 50 प्लस बनाए हैं.
दूसरे स्थान पर कुल चार खिलाड़ी मौजूद
सुरेश रैना (चिन्ना थाला) के बाद दूसरे स्थान पर कुल चार खिलाड़ियों का नाम आता है. जिसमें वेंकटेश अय्यर, माइकल हसी, ड्वेन स्मिथ और शेन वॉटसन का नाम शामिल है. इन चारों खिलाड़ियों ने क्रमशः चार-चार बार प्लेऑफ में 50 प्लस की पारी खेली है.
तीसरे स्थान पर छह खिलाड़ियों का नाम
तीसरे स्थान पर कुल छह खिलाड़ियों का नाम आता है. जिसमें लेंडल सिमंस, एबी डीविलियर्स, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसिस का नाम शामिल है. इन सभी खिलाड़ियों ने प्लेऑफ मुकाबले में तीन-तीन बार 50 प्लस की पारी खेली है.
सुरेश रैना का आईपीएल करियर
बात करें सुरेश रैना के आईपीएल करियर के बारे में तो वह यहां 2008 से 2021 के बीच कुल 205 मैच खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 200 पारियों में 32.51 की औसत से 5528 रन निकले. आईपीएल में रैना के नाम एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है. 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने यहां कुल 69 पारियों में गेंदबाजी की. इस बीच वह 44.72 की औसत से 25 विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, मार्श पूरे सीरीज से हुए बाहर, जानें अब कौन बना कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं