विज्ञापन

SRH vs RCB: हैदराबाद का 'डबल धमाका', कारनामा करने वाली 19 साल में पहली टीम, एक रिकॉर्ड का जवाब नहीं

Sunrisers Hyderabad Big Record in IPL: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक 12 मुकाबलों में 220 से अधिक का स्कोर डिफेंड करने गई है और यहां पर उसका जीत प्रतिशत 100 है.

SRH vs RCB: हैदराबाद का 'डबल धमाका',  कारनामा करने वाली 19 साल में पहली टीम, एक रिकॉर्ड का जवाब नहीं
Sunrisers Hyderabad Big Record Most Scoring 200+ most times in an IPL season

Sunrisers Hyderabad Big Record in IPL: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन टांगे. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अर्द्धशतक लगाए. इसके जवाब में बेंगलुरु सिर्फ 200 रन ही बना पाई, ऐसा पहला मौका नहीं है, जब स्कोबोर्ड पर 220 से अधिक का टांगने के बाद उसने मैच जीता हो. हैदराबाद का इस मामले में जीत प्रतिशत 100 का है.

हैदराबाद का मेगा रिकॉर्ड

हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास में 12 मौकों पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 से अधिक का टोटल खड़ा किया है और इन सभी मैचों में उसने इसे सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया है. एक बार भी उसे हार नहीं मिला है. यह दिखाता है कि स्कोरबोर्ड के प्रेशर को हैदराबाद के बॉलर्स किस तरह से भुनाते हैं. 

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. टॉप ऑर्डर अगर फ्लॉप हुआ तो फिर मोर्चा क्लासेन और रेड्डी की जोड़ी ने संभाला. और यह दिख आंकड़ों में भी दिख रहा है. हैदराबाद ने इस सीजन 9वीं बार 200 से अधिक का स्कोर किया. यह एक रिकॉर्ड है. 

सनराइजर्स अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक मौकों पर 200 या उसे अधिक का स्कोर करने वाली  टीम बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु के नाम था  गुजरात ने 2025 में तो पंजाब ने पिछले सीजन और इस सीजन 8-8 बार ऐसा किया है. जबकि बेंगलुरु ने इस सीजन 8 बार यह कारनामा किया. 

हारकर भी जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुको 55 रनों से हराया. हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है. 

शुक्रवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए. एसआरएच को अंक तालिका में टॉप 2 में रहने के लिए इस मुकाबले को 90 से उससे अधिक रनों से जीतना था. हालांकि, आरसीबी ने एसआरएच के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया. आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए.

इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा. लीग स्टेज को एसआरएच ने भी 18 प्वाइंट्स के साथ पूरा किया, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस से पिछड़ने की वजह से अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रही. एसआरएच 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. हालांकि, एलिमिनेटर में सनराइजर्सें हैदराबाद की विपक्षी टीम अभी तय नहीं हुई है.

 यह भी पढ़ें: SRH vs RCB मैच में बवाल, पहले विराट कोहली-ट्रेविस हेड के बीच हुई जुबानी जंग, फिर नहीं मिलाया हाथ

 यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: मैच लखनऊ-पंजाब का, नजरें दिल्ली, कोलकाता की, इस टीम की करेंगी जीत की दुआएं, ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com