इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है. ऐसे में इस 15 साल के युवा सनसनी का इंतजार और बढ़ गया है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दोनों मैचों में फ्लॉप रहने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखा. सूर्यवंशी टॉप ऑर्डर में सबसे बेहतर विकल्प हैं. वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू थमाने से पहले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को पूरे मौके देना चाहते हैं. ऐसे में सूर्यवंशी के बढ़ते इंतजार पर सुनील गावस्कर ने कहा है कि यह इस बाएं हाथ के बल्लेबाज पर दवाब बढ़ा रहा है.
सुनील गावस्कर को लगा कि डेब्यू के इंतज़ार से सूर्यवंशी पर ज़्यादा प्रेशर आ सकता है. गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा,"जब भी उसे मौका मिलेगा, उस पर ज़्यादा प्रेशर आएगा. लेकिन 15 साल की उम्र में, आप प्रेशर के बारे में ज़्यादा नहीं सोचते. वह जानता है कि अगर उसे दूसरे या तीसरे गेम में मौका मिलता है, तो उसे लगभग तुरंत अच्छा करना होगा. यह बात है. लेकिन वह यहां रहकर खुश है. यह भारतीय टीम प्यारे, ज़बरदस्त खिलाड़ियों से भरी है, और उनसे सीखना उसके लिए बहुत बढ़िया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं