बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान हाल ही मे रियलिटी शो "अलायंस" मे नजर आए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. उनके चेहरे का स्ट्रक्चर पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ और धंसा हुआ नजर आ रहा था. इसे देखकर कई लोगो ने अटकले लगानी शुरू कर दी कि शायद उन्होने वजन घटाने वाली दवा ओजेंपिक (Ozempic) का इस्तेमाल किया है.
हालांकि, सोहेल खान ने खुद साफ किया है कि उनके चेहरे मे यह बदलाव पेट मे गंभीर इन्फेक्शन (Stomach Bug) और अचानक हुए भारी वजन घटने की वजह से आया है. जब शरीर से फैट बहुत तेजी से गायब होता है, तो चेहरे की बनावट मे भारी बदलाव आ जाता है.
वजन घटने पर चेहरा क्यों बदल जाता है?
जब भी हम वजन कम करते है, तो उसका सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर ही दिखाई पडता है. हमारे गालो, कनपटी (Temples) और जबड़े (Jawline) के नीचे फैट पैड्स होते है, जो चेहरे को भरा-भरा और ग्लोइंग लुक देते है.
डर्मेटोलॉजिक सर्जरी जर्नल के मुताबिक, जब वजन अचानक से बहुत कम होता है तो चेहरे के सबक्यूटेनियस फैट सेल्स सिकुड़ जाते है. इससे चीकबोन्स ज्यादा उभर आती है, गाल अंदर की तरफ धंस जाते है और आंखो के नीचे काले घेरे या खोखलापन दिखने लगता है. इसके अलावा स्किन की इलास्टिसिटी कम होने से चेहरे और गर्दन की त्वचा ढीली होकर लटकने लगती है.
क्या तेजी से वजन घटाने से इंसान बूढ़ा दिखने लगता है?
बिल्कुल, अगर वजन बहुत तेजी से घटाया जाए तो उम्र से पहले चेहरे पर बुढापा झलकने लगता है. इसका कारण यह है कि फैट तो तेजी से कम हो जाता है, लेकिन स्किन को अपनी पुरानी टाइट पोजीशन मे आने मे वक्त लगता है. जब फैट पैड्स अचानक खाली होते है, तो चेहरे की झुर्रिया और फाइन लाइन्स साफ दिखाई देने लगती है. यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा धीरे-धीरे और नेचुरल तरीके से वजन कम करने की सलाह देते है.
क्या है 'Ozempic Face' और यह क्यों ट्रेंड में है?
आजकल तेजी से स्लिम होने के लिए ओजेंपिक जैसी दवाओं का क्रेज बढा है. जो लोग इन दवाओ की मदद से कुछ ही हफ्तों मे बहुत ज्यादा वजन घटा लेते है, उनके चेहरे का वॉल्यूम अचानक खत्म हो जाता है. इसी कंडीशन को मेडिकल भाषा मे 'Ozempic Face' कहा जाता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह स्थिति सिर्फ दवाओ से ही नही, बल्कि किसी गंभीर बीमारी, सख्त डाइटिंग या बहुत कम कैलोरी लेने से भी हो सकती है.
चेहरे पर बदलाव दिखने के लिए कितना वजन घटना काफी है?
एस्टेथिक्स सर्जरी जर्नल के अनुसार, शरीर के कुल वजन का केवल 5 से 10 फीसदी घटना ही आपके चेहरे की बनावट को बदलने के लिए काफी होता है. अगर वजन 10 से 15 फीसदी तक घट जाए, तो चेहरे पर बहुत बडा बदलाव दिखाई देने लगता है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी उम्र क्या है, जेनेटिक्स कैसे है और वजन घटाने की स्पीड कितनी तेज रही है.
वेट लॉस के दौरान चेहरे का ग्लो और फैट कैसे बचाए?
- हफ्ते में आधा से 1 किलो ही घटाए: अचानक वजन कम करने की क्रैश डाइट से बचे और स्लो वेट लॉस को अपनाए.
- भरपूर प्रोटीन ले: डाइट मे पर्याप्त प्रोटीन शामिल करे ताकि मसल्स और स्किन टिश्यूज मजबूत बने रहे.
- रेजिस्टेंस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करे: सिर्फ कार्डियो करने के बजाय वेट ट्रेनिंग करे जिससे लीन मसल मास सुरक्षित रहे.
- हाइड्रेशन और स्किन केयर: दिनभर मे खूब पानी पिए ताकि स्किन का मॉइस्चर और इलास्टिसिटी बरकरार रहे.
बॉडी को फिट बनाना बहुत अच्छी बात है, लेकिन वजन घटाने की रफ्तार इतनी तेज नही होनी चाहिए कि वह आपकी सेहत और चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को ही बिगाड दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं