विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

टीम चयन से नाराज गावस्कर को आई धोनी की याद, बोले-काश उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया होता

टीम इंडिया के फ़ैसलों से हैरान गावस्कर ने कहा, काश धोनी ने संन्यास नहीं लिया होता.

Also Read in
टीम चयन से नाराज गावस्कर को आई धोनी की याद, बोले-काश उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया होता
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (फाइल फोटो)
  • टीम चयन से नाराज गावस्कर को आई धोनी की याद
  • गावस्कर ने कहा काश धोनी ने संन्यास नहीं लिया होता
  • उन्होंने कहा कि अब सेंचुरियन टेस्ट नहीं जीत सकती टीम इंडिया
नई दिल्ली: दक्षिण अफ़्रीका दौरे पर भारतीय टीम के चयन और फ़ैसलों ने सबको हैरान किया है. फिर वो टीम के उप कप्तान और विदेशी ज़मीं पर सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज़ों में से एक अजिंक्य रहाणे को बाहर रखना हो या पहले टेस्ट के अपने सबसे सफल गेंदबाज़ भुवनेश्वर को दूसरे टेस्ट में ना खिलाना हो या फिर मैच के चौथे दिन तीसरा विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के लिए ना भेजना हो.  मुश्किल हालात में पार्थिव पटेल को बल्लेबाज़ी के लिए भेजने का फ़ैन्स के साथ-साथ अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी इस पर खुलकर बोले हैं.

यह भी पढ़ें: Ind VS SA: सेंचुरियन में भारतीय टीम को इस रणनीति के तहत खेलना होगा, तभी मिलेगी जीत

सुनील गावस्कर ने इस संबंध में कहा, “आप पहले टेस्ट से इस टीम के चयन को देखिए. इस टेस्ट में भी टीम का चयन देखिए और बाकी चीज़ें जो ये टीम कर रही है. ये टीम अलग तरह से सोच रही है, जिस पर हम में से कोई भी उंगली नहीं उठा सकता. भारतीय क्रिकेट से जुड़े हम सभी लोगों को दुआ करनी चाहिए कि ये जो कर रहे हैं वो काम कर जाए. पहले टेस्ट में वो काम नहीं किया. दूसरे टेस्ट में भी अब तक वो काम नहीं किया है.”

यह भी पढ़ें: 'कुछ ऐसे' सुरेश रैना और युवराज सिंह ने 'इस बड़े मौके' को गंवा दिया

गावस्कर टीम से इतने निराश दिखे कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान महेंदर सिंह धोनी की याद आ गई. उन्होंने कहा,  “काश उन्होंने संन्यास नहीं लिया होता. उन्होंने कहा कि अगर धोनी चाहते तो वो खेल सकते थे. लेकिन साफ़ है कि उन पर कप्तानी का बहुत दबाव था. मेरे मुताबिक, उन्हें कप्तानी छोड़ कर बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज़ टीम में बने रहना चाहिए था. क्योंकि ड्रेसिंग रूम में उनकी सलाह अनमोल है. शायद उन्होंने सोचा कि उनका चले जाना ही ठीक है.”

यह भी पढ़ें: IND VS SA: इसलिए विराट कोहली को मिली सजा, कट गई मैच फीस

चौथे दिन के बाद टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट 35 रन पर ही गंवा दिए, जिसके बाद गावस्कर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि टीम इंडिया अब ये मैच जीत सकती है. सच कहूं तो विराट कोहली के आउट हो जाने के बाद मुझे नहीं लगता कि भारत में ये मैच जीतने की क्षमता है

VIDEO: ग्रीन टॉप विकेट पर मुश्किल में हैं भारतीय बल्लेबाज: सुनील गावस्कर
गावस्कर निराश ज़रूर हैं, लेकिन हर भारतीय क्रिकेट के फ़ैन की तरह उनकी भी उम्मीद है कि विदेशों में भारतीय टीम के हालात अच्छे हो जाएं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Mahendra Singh Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com