विज्ञापन

T20 World Cup 2026: ये शॉट सीख ले तो शिवम दुबे बन जाएगा और भी खतरनाक बल्लेबाज, सुनील गावस्कर ने बताया

T20 World Cup 2026 : सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है जिसने विश्व क्रिकेट के गेंदबाजों में खलबली मचा दी है गावस्कर ने वर्ल्ड क्रिकेट के उस बल्लेबाज के बारे में अपनी राय दी है जो दुनिया का खतरनाक बल्लेबाज है.

T20 World Cup 2026: ये शॉट सीख ले तो शिवम दुबे बन जाएगा और भी खतरनाक बल्लेबाज, सुनील गावस्कर ने बताया
Sunil Gavaskar's Massive 'Valuable Player' Verdict On Shivam Dube

Sunil Gavaskar on Shivam Dube: सुनील गावस्कर ने दुबे की जमकर तारीफ की और कहा कि बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को अपने खेल में सिर्फ एक शॉट जोड़ने की जरूरत है, जिससे वह बेहद खतरनाक बल्लेबाज बन जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘शिवम दुबे को गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है क्योंकि उनके पास कई तरह के शॉट खेलने की क्षमता है. आप उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन फिर भी उनमें लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट लगाने की क्षमता है. वह सिर्फ मिड-विकेट और स्क्वायर-लेग के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश नहीं करते. वह लॉन्ग ऑफ के ऊपर से भी शॉट लगा सकते हैं.'' इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘अगर वह एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से इनसाइड आउट शॉट खेलने पर कड़ी मेहनत करता है तो वह एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज बन जाएगा. तब वह गेंद को मैदान के किसी भी हिस्से में मार सकता है.''

Latest and Breaking News on NDTV

चक्रवर्ती के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा कि यह स्पिनर इस प्रारूप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज है. उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह शुरुआत में गेंदबाजी करेंगे. अगर हार्दिक पंड्या शुरुआती ओवरों में एक-दो विकेट ले लेते हैं तो इससे काफी मदद मिलेगी. लेकिन भारत गेंदबाजी में काफी हद तक वरुण के चार ओवरों पर निर्भर रहेगा. सुपर आठ में विपक्षी टीम उनका सामना कैसे करती हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.''

ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के  कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

गावस्कर चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर 8 के मैच में अर्शदीप सिंह की जगह अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अक्षर पटेल सुपर आठ में अंतिम एकादश में वापसी करेंगे. क्या वह अर्शदीप सिंह की जगह लेंगे, यह देखना बाकी है. वाशिंगटन अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे या नहीं, इसके बारे में भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. वाशिंगटन आठवें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें इसका फायदा मिल सकता है.''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com