T20 World cup 2026: भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में 17 रन से जीत दर्ज की. बल्ले के साथ 66 रन और गेंद से 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि कप्तान और कोच ने उनसे मिडिल ओवर्स में आते ही स्ट्राइक रेट ऊंचा रखने को कहा था. भारत ने शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए. इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 7 विकेट गंवाकर 176 रन ही बना सकी.
प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद शिवम दुबे ने कहा, "विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन यह वही स्थिति है जिसमें मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है और मैं इसका आनंद ले रहा था. कुछ समय दबाव में भी था, ऑफ स्पिनर ने मुझे अच्छी गेंदबाजी की. 4 डॉट गेंदें रहीं और वह ओवर उसके पक्ष में गया, लेकिन मुझे पता था कि बाद में मैं इसकी भरपाई कर लूंगा. गेंद स्किड भी कर रही थी और नीची भी रह रही थी. एक गेंद घूमी भी. उस समय मेरे लिए यह समझना जरूरी था कि मैं हिट कर सकता हूं, लेकिन मैच की स्थिति कुछ और मांग रही थी, इसलिए उसी हिसाब से खेलना पड़ा.मैं बाउंड्री लगाने की कोशिश करता हूं, छक्के मारना मुझे पसंद है और मैं इसका लुत्फ उठाता हूं, लेकिन जब गेंदबाज अच्छा हो, तो स्थिति के मुताबिक खुद को बाउंड्री मारने के लिए तैयार करना पड़ता है."
ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे
Shivam dube said that he has improved his game against short balls because of MS Dhoni
— DAVID (@1DAVID92) February 19, 2026
pic.twitter.com/rFI2WV8N2n
इसके अलावा दुबे ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार का श्रेय धोनी को दिया है. दरअसल, अपने करियर की शुरुआत में, दुबे शॉर्ट-पिच गेंदों को आसानी से नहीं खेल पाते थे और विरोधी गेंदबाज़ उनकी इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाते थे. तब धोनी ने उन्हें यह कहकर बचाया कि उन्हें हर शॉर्ट-पिच गेंद पर छक्का मारने की ज़रूरत नहीं है, और इसके बजाय वे सिर्फ़ एक बाउंड्री या एक सिंगल से भी खुश हो सकते हैं.
नीदरलैंड के साथ मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए दुबे ने कहा, "एक समय था जब मैं IPL में आया था, मैं शॉर्ट गेंदों के ख़िलाफ़ थोड़ा संघर्ष कर रहा था, उस समय मैं उन्हें इतनी सफ़ाई से नहीं मार पा रहा था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस लेवल पर हावी होना है और मेरे पास वह ताकत है, तो मैं एक चीज़ की वजह से क्यों पीछे रहूं, इसलिए मैंने ऑफ़ सीज़न के दौरान उस चीज़ पर बहुत काम किया. "
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, "माही भाई ने मुझसे कहा था कि यह ज़रूरी नहीं है कि आपको उस गेंद पर छक्का ही मारना है, आप बाउंड्री मार सकते हैं या एक सिंगल ले सकते हैं, इसलिए यह बात हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी कि जब मैं शुरुआत में आता हूं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं