विज्ञापन

IPL 2026: रियान पराग का यह 'ब्लंडर' राजस्थान टीम को पड़ा भारी, गावस्कर ने बता दिया जीती हुई बाजी को हारने वाली गलती

Sunil Gavaskar on Captain Riyan Parag Wrong Decision vs DC: मैच के बाद खुद कप्तान रियान पराग ने भी यह स्वीकार किया कि उनका यह दांव पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

IPL 2026: रियान पराग का यह 'ब्लंडर' राजस्थान टीम को पड़ा भारी, गावस्कर ने बता दिया जीती हुई बाजी को हारने वाली गलती
Sunil Gavaskar on Captain Riyan Parag Wrong Decision vs DC:

Sunil Gavaskar on Riyan Parag Wrong Captain Decision: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवरों में ही इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली की इस शानदार जीत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की शतकीय साझेदारी ने मुख्य भूमिका निभाई. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि हार के बाद राजस्थान रॉयल्स छठे स्थान पर खिसक गई है. दोनों ही टीमों के खाते में अब 6-6 जीत दर्ज हैं.

हालांकि, इस मुकाबले के नतीजों से ज्यादा चर्चा राजस्थान के कप्तान रियान पराग के एक चौंकाने वाले फैसले की हो रही है. मैच के बेहद नाजुक और अहम मोड़ पर रियान पराग ने पार्ट-टाइम गेंदबाज डोनोवन फरेरा को गेंद थमा दी, जो टीम के लिए एक ब्लंडर साबित हुआ. फरेरा का यह ओवर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट बन गया, जहां दिल्ली के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बटोरकर मैच को पूरी तरह राजस्थान की मुट्ठी से छीन लिया. मैच के बाद खुद कप्तान रियान पराग ने भी यह स्वीकार किया कि उनका यह दांव पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

रियान पराग के इस फैसले पर महान क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे राजस्थान रॉयल्स के लिए एक 'सुसाइडल मूव' (आत्मघाती कदम) करार दिया. गावस्कर ने कहा कि टूर्नामेंट के इतने अहम पड़ाव पर, जब मैच पूरी तरह फंसा हुआ हो, तब किसी पार्ट-टाइम खिलाड़ी को गेंदबाजी सौंपना समझ से परे है. उन्होंने साफ किया कि कप्तान की इस एक गलती ने राजस्थान के हाथ से जीता हुआ मैच निकाल दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com