विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर सकता है ये खिलाड़ी, सुनील गावस्कर का बड़ा दावा

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि वे हार्दिक पांड्या की जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को खोजना बंद कर दें, जिनकी कोई भरपाई नहीं हो सकती.

हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर सकता है ये खिलाड़ी, सुनील गावस्कर का बड़ा दावा
सुनील गावस्कर की मानें तो हार्दिक को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता

हार्दिक पांड्या भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी रहे हैं. हार्दिक एक ऐसे ऑलराउंडर हैं, जो पावरहटिर हैं, गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं और डेथ ओवर्स में विकेट निकाल कर भी देते हैं. हार्दिक चोटिल होने के चलते लंबे समय से टीम से बाहर हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए एक लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी मुश्किल रहा है. टीम ने कई खिलाड़ियों को आजमाया है, लेकिन कोई भी हार्दिक की कमी पूरी नहीं कर पाया है. ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर एंड कंपनी को सलाह दी है कि वे हार्दिक पांड्या का सीधा विकल्प खोजना बंद कर दें. उन्होंने कहा कि हार्दिक की जगह कोई नहीं ले सकता, क्योंकि उनके पास कुछ ऐसी खास खूबियां हैं जिन्हें दोहराना मुश्किल है.

सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है. इसके साथ ही गावस्कर ने भारतीय टीम को चार फुलटाइम गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ खेलने की सलाह दी. 

वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा,"हमें गेंदबाजी देखने को नहीं मिली. यह देखना दिलचस्प होता कि भारत ने इस नौ ओवर के मैच में कैसी गेंदबाजी करता. सीरीज से यह सीख मिली है कि उनकी गेंदबाजी में, उन्हें कम से कम चार नियमित गेंदबाज के साथ खेलना होगा. पांचवां और छठा गेंदबाज ऐसा खिलाड़ी हो सकता है, जो बल्लेबाजी भी कर सके. नमन धीर और अक्षर पटेल जैसा खिलाड़ी, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकता है." 

उन्होंने कहा, "हम कभी-कभी हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाते हैं. हार्दिक पांड्या की जगह कोई नहीं ले सकता. अगर आपको उनके जैसा कोई नहीं मिलता है, तो किसी ऐसे को चुनें जो थोड़ा अलग काम कर सके. नमन धीर, वही काम कर रहे हैं. वह अपने ओवर अच्छे से फेंक रहे हैं, और देखिए उन्होंने इस आखिरी टी20 में कैसे बल्लेबाजी की. भारत को यही करने की जरूरत है."

गावस्कर ने कहा,"वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज भारत के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने का मौका था. मयंक यादव और प्रिंस यादव ने अच्छी गेंदबाजी की. नमन धीर इस दौरे की खोज बनकर उभरे. सीरीज में उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और आखिरी मैच में उनकी बल्लेबाजी प्रभावी रही." 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 शनिवार को बेंगलुरु में होना था. बारिश की वजह से मैच पहले 9-9 ओवर का निर्धारित किया गया था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए थे. उस समय नमन 6 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे थे. इसी समय फिर से बारिश आ गई. इसके बाद मैच रद्द करना पड़ा. सीरीज 2-2 से बराबर रही.

यह भी पढ़ें: कौन हैं श्रेयस अय्यर की इकलौती बहन श्रेष्ठा? फिल्मों में कर चुकी हैं काम, जानें क्या करती हैं और कितनी है कमाई

यह भी पढ़ें: Success Story: बंदूकों के बीच बीता बचपन, मां को रहता था डर, दिलचस्प है राइजा ढिल्लों के शूटिंग करियर की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Sunil Gavaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com